ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा से इस्तीफा दिया, PM मोदी की नई कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद छोड़ा विधायक का पद

बुधनी। ध्य प्रदेश: हाल ही में सांसद और फिर केंद्रीय मंत्री बने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने गहरी भावना से कहा, “आज मैं बहुत भावुक हूं। मैंने मध्य प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है।” सांसद बनने से पहले बुधनी से विधायक रहे चौहान ने अपने वीडियो में बताया कि उन्होंने बुधनी से ही अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी और उन्हें वहां की जनता का गहरा प्यार मिला है। वे बुधनी विधानसभा में छह बार विधायक रहे हैं। राष्ट्रीय कैबिनेट मिली जिम्मेदारी शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की नई कैबिनेट में मंत्री के रूप में शामिल होने के बाद विधायक का पद छोड़ दिया है। रिकॉर्ड चार बार एमपी के सीएम रहे चौहान कृषि और ग्रामीण विकास जैसे अहम विभागों के मंत्री बनाए गए हैं।

अब तक का राजनीतिक सफर:

शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र से 821,408 वोटों से विजय प्राप्त की हैं, जिससे उन्हें देश में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले नेताओं में गिना जाता है। वे चह बार बुधनी से विधायक रहने के साथ ही पांचवीं बार विदिशा सीट से सांसद बने हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button