PlayBreaking News

शिवसेना UBT के 6 सांसद आज शिंदे गुट जॉइन करेंगे :आदित्य ठाकरे बोले- पार्टी का साथ छोड़ने वाले लालची...

बागी बताए जा रहे सांसदों में संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टीकर, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय दीना पाटिल और ओमप्रकाश राजे निंबालकर के नाम शामिल हैं।
Follow on Google News
आदित्य ठाकरे बोले- पार्टी का साथ छोड़ने वाले लालची...

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना विधायक प्रताप सारनाईक ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद सोमवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे। उनके मुताबिक, इन सांसदों ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी पत्र सौंप दिया है।

लोकसभा में शिंदे गुट होगा और मजबूत

यदि छह सांसदों का शिंदे गुट में जाना तय हो जाता है, तो लोकसभा में शिंदे समर्थक सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो जाएगी। वहीं, उद्धव ठाकरे गुट के पास 9 सांसदों में से केवल 3 सांसद ही बचेंगे। इससे महाराष्ट्र में शिवसेना के दोनों गुटों के बीच राजनीतिक ताकत का अंतर और बढ़ जाएगा।

कौन-कौनसे सांसद हैं बगावत में शामिल

बागी बताए जा रहे सांसदों में संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टीकर, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय दीना पाटिल और ओमप्रकाश राजे निंबालकर के नाम शामिल हैं। ये सभी सांसद 18 जून को आयोजित शिवसेना (यूबीटी) की संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। उस बैठक में केवल अनिल देसाई, अरविंद सावंत और राजाभाऊ वाजे पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: तुम लोग बेकार हो… 'डीके-डीके' के नारों पर नाराज हुए खड़गे, बोले- यह कांग्रेस का कार्यक्रम है, किसी एक नेता का नहीं

आदित्य ठाकरे का तीखा हमला

इस घटना पर उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने साबित कर दिया है कि उनकी वफादारी बिकाऊ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता और लालच के कारण नेताओं ने रातोंरात अपना पक्ष बदल लिया।

उद्धव ठाकरे शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान

पार्टी में बढ़ती बगावत के बीच उद्धव ठाकरे 27 जून से महाराष्ट्र में जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि वे उन लोकसभा क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे, जहां से बागी सांसद चुने गए हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, उद्धव 27 जून को यवतमाल, वाशिम और हिंगोली जाएंगे। 28 जून को परभणी और धाराशिव का दौरा करेंगे, जबकि 29 जून को शिर्डी पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि इस अभियान के जरिए वे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

Featured News

भाजपा पर उद्धव का आरोप

21 जून को मुंबई के भांडुप में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर शिवसेना को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा को शिवसेना ने शुरुआती दिनों में आगे बढ़ने में मदद की, वही आज पार्टी को कमजोर करने का काम कर रही है। उद्धव ने आरोप लगाया कि भाजपा दूसरों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़कर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है।

फंड की कमी बनी फैसले की वजह- नागेश पाटिल

बागी सांसदों में शामिल नागेश पाटिल अष्टीकर और ओमप्रकाश राजेनिंबालकर पहले ही शिंदे गुट में जाने की पुष्टि कर चुके हैं। नागेश पाटिल ने कहा कि उनका फैसला व्यक्तिगत नाराजगी के कारण नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और फंड की कमी की वजह से लिया गया है। उनका कहना है कि जनता के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम जरूरी था।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts