बॉलीवुडराष्ट्रीय

राज कुंद्र पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा का नाम पुलिस के गवाहों की लिस्ट में शामिल

शिल्पा ने पुलिस से कहा- राज क्या करते थे पता नहीं

मुंबई। पोर्नोग्राफी केस में मुंबई की जेल में बंद राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। पूरी चार्जशीट 1500 पेजों की है। उसमें 42 लोगों को गवाह बनाया गया है। गवाहों के नामों में शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है। राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और मोबाइल एप के माध्यम से इसकी स्ट्रीमिंग करने का आरोप है।

शिल्पा ने कहा नहीं पता क्या करते थे राज

चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि शिल्पा शेट्टी को नहीं पता कि राज कुंद्रा क्या काम करते थे। उन्होंने कहा है कि वो अपने काम में व्यस्त थीं। शिल्पा ने हॉटशॉट और बॉलीफेम एक की जानकारी होन से भी इनकार किया।
पुलिस ने आरोप लगाया है कि हॉटशॉट और बॉलीफेम पर ही राजकुंद्र पोर्न कंटेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करती थी। पहले हॉटशॉट पर कंटेंट की पोर्न कंटेंट की स्ट्रीमिंग की जाती थी उसे प्ले स्टोर और एपल के एप स्टोर ने बैन कर दिया तो उन लोगों ने बॉलीफेम पर यही फिल्में दिखाना शुरू कर दिया।

राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने के केस में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पहले 7 दिन के पुलिस रिमांड पर और फिर बाद में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तभी से राज कुंद्रा जेल में है। राज कुंद्रा पर कई महिलाओं ने गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पोर्न कंटेंट के लिए राज कुंद्रा ने एक कंपनी बनाई थी जिसका रजिस्ट्रेशन विदेश में कराया गया था, ताकि भारत के कानूनों से बचा जा सके। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर से उन्हें केनरिन (राज कुंद्रा के भाई) को भेजा गया।

संबंधित खबरें...

Back to top button