
पेरिस। पेरिस ओलिंपिक 2024 का आगाज सीन नदी पर हुए ऐतिहासिक ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गया है। आज (27 जुलाई) से मेडल की रेस शुरू होगी, 8 खेलों के 22 मेडल इवेंट होंगे। भारत आज कई खेलों में हिस्सेदारी कर रहा है। भारतीय खिलाड़ी शूटिंग, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी समेत कुल सात खेलों में हिस्सा लेंगे। पेरिस में देश के कुल 112 एथलीट 16 खेलों में 69 मेडल इवेंट में पसीना बहा रहे, इनमें पांच रिजर्व एथलीट भी शामिल हैं।
शुक्रवार रात पेरिस ओलिंपिक गेम्स-2024 का आगाज हुआ। सीन नदी की लहरों पर गेम्स की ऐतिहासिक ओपनिंग सेरेमनी हुई। पहली बार इन खेलों की ओपनिंग सेरेमनी किसी स्टेडियम के बाहर रखी गई।
भारत के 4 निशानेबाज पेश करेंगे दावेदारी
दोपहर 3 बजे राइफल 10 मीटर कैटेगरी का गोल्ड मैडल मैच खेला जाएगा। इस कैटेगरी में भारत के 4 निशानेबाज अपनी-अपनी दावेदारी पेश करेंगे। भारत का पहला मैच दोपहर 12:30 बजे शूटिंग का होगा। आखिरी मैच रात 12 बजे के बाद बॉक्सिंग में होगा।
निशानेबाजी
- दोपहर 12:30 बजे-10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन: संदीप सिंह / इलावेनिल वालारिवन
- दोपहर 12:30 बजे- 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन: अर्जुन बबूता / रमिता जिंदल
- दोपहर 2 बजे- 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन: अर्जुन सिंह चीमा
- दोपहर 2 बजे- 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन: सरबजोत सिंह
- शाम 4 बजे- 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: मनु भाकर
- शाम 4 बजे- 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: रिदम सांगवान
मेडल इवेंट (क्वालिफाई करने पर)
- ब्रॉन्ज मेडल- 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम- दोपहर 2.00 बजे
- गोल्ड मेडल- 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम- दोपहर 2.30 बजे
पेरिस ओलिंपिक में भारत के इवेंट (27 जुलाई 2024)
पेरिस ओलिंपिक के स्पर्धा के पहले दिन (शनिवार, 27 जुलाई) भारत का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)
बैडमिंटन
- शाम 7:10 बजे – पुरुष एकल ग्रुप मैच: लक्ष्य सेन बनाम केविन कॉर्डन (ग्वाटेमाला)
- रात 8 बजे – पुरुष युगल ग्रुप मैच: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी बनाम लुकास कोर्वी एवं रोनन लाबर (फ्रांस)
- रात 11:50 बजे- महिला युगल ग्रुप मैच: अश्विनी पोनप्पा एवं तनीषा क्रास्टो बनाम किम सो येओंग एवं कोंग ही योंग (कोरिया)
मुक्केबाजी
- रात 12:05 बजे- महिलाओं के 54 किग्रा शुरुआती दौर का मुकाबला: प्रीति पवार vs थी किम अन्ह वो (वियतनाम)
हॉकी
- रात 9 बजे- पूल बी मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड-
नौकायन
- दोपहर 12:30 बजे- पुरुष एकल स्कल्स: पंवार बलराज
टेबल टेनिस
- शाम 7:15 बजे – पुरुष एकल पहला दौर: हरमीत देसाई बनाम जैद अबो (यमन)
टेनिस
- दोपहर 03:30 बजे- पुरुष युगल के पहले दौर का मैच: रोहन बोपन्ना एवं एन श्रीराम बालाजी बनाम एडवर्ड रोजर-वैसलीन और फैबियन रेबौल (फ्रांस)
निशानेबाजी
- दोपहर 12:30 बजे-10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन: संदीप सिंह / इलावेनिल वालारिवन
- दोपहर 12:30 बजे- 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन: अर्जुन बबूता / रमिता जिंदल
- दोपहर 2 बजे- 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन: अर्जुन सिंह चीमा
- दोपहर 2 बजे- 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन: सरबजोत सिंह
- शाम 4 बजे- 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: मनु भाकर
- शाम 4 बजे- 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: रिदम सांगवान
मेडल इवेंट (क्वालिफाई करने पर)
- ब्रॉन्ज मेडल- 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम- दोपहर 2.00 बजे
- गोल्ड मेडल- 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम- दोपहर 2.30 बजे
1.25 AM: लॉस एजेंलिस गेम्स 2028 के मेजबान देश होने के नाते यूएसए फ्लोटिंग परेड में आखिरी से दूसरे स्थान पर रहा। वहीं मौजूदा ओलिंपिक गेम्स के मेजबान देश होने के नाते फ्रांस की बारी सबसे अंत मेंं आई।
भारत के ओलिंपिक मेडलिस्ट की पूरी लिस्ट
भारतीय ओलंपिक मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट, भारत ने ओलिंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल टोक्यो में जीते थे। भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में 7 मेडल जीते थे। यह भारत का ओलिंपिक इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। साल 1900 के ओलिंपिक से लेकर अब तक भारत ने 24 ओलिंपिक खेल में 35 पदक जीते हैं।
एथलीट/खेल | मेडल | इवेंट | ओलंपिक सीजन |
नॉर्मन प्रिचर्ड | सिल्वर | पुरुषों की 200 मीटर रेस | पेरिस 1900 |
नॉर्मन प्रिचर्ड | सिल्वर | पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) | पेरिस 1900 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | एम्स्टर्डम 1928 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | लॉस एंजिल्स 1932 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | बर्लिन 1936 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | लंदन 1948 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | हेल्सिंकी 1952 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | मेलबर्न 1956 |
केडी जाधव | ब्रॉन्ज | पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती | हेल्सिंकी 1952 |
भारतीय हॉकी टीम | सिल्वर | पुरुष हॉकी | रोम 1960 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | टोक्यो 1964 |
भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | पुरुष हॉकी | मेक्सिको सिटी 1968 |
भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | पुरुष हॉकी | म्यूनिख 1972 |
भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | मास्को 1980 |
लिएंडर पेस | ब्रॉन्ज | पुरुष एकल टेनिस | अटलांटा 1996 |
कर्णम मल्लेश्वरी | ब्रॉन्ज | भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा | सिडनी 2000 |
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ | सिल्वर | पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग | एथेंस 2004 |
अभिनव बिंद्रा | गोल्ड | पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग | बीजिंग 2008 |
विजेंदर सिंह | ब्रॉन्ज | पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) | बीजिंग 2008 |
सुशील कुमार | ब्रॉन्ज | पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती | बीजिंग 2008 |
सुशील कुमार | सिल्वर | पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती | लंदन 2012 |
विजय कुमार | सिल्वर | पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग | लंदन 2012 |
साइना नेहवाल | ब्रॉन्ज | महिला एकल बैडमिंटन | लंदन 2012 |
मैरी कॉम | ब्रॉन्ज | महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी | लंदन 2012 |
योगेश्वर दत्त | ब्रॉन्ज | पुरुष 60 किग्रा कुश्ती | लंदन 2012 |
गगन नारंग | ब्रॉन्ज | 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग | लंदन 2012 |
पीवी सिंधु | सिल्वर | महिला एकल बैडमिंटन | रियो 2016 |
साक्षी मलिक | ब्रॉन्ज | महिला 58 किग्रा कुश्ती | रियो 2016 |
मीराबाई चानू | सिल्वर | महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) | टोक्यो 2020 |
लवलीना बोरगोहेन | ब्रॉन्ज | महिला वेल्टरवेट बॉक्सिंंग (64-69 किग्रा) | टोक्यो 2020 |
पीवी सिंधु | ब्रॉन्ज | महिला एकल बैडमिंटन | टोक्यो 2020 |
रवि कुमार दहिया | सिल्वर | पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती | टोक्यो 2020 |
भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | पुरुष हॉकी | टोक्यो 2020 |
बजरंग पुनिया | ब्रॉन्ज | पुरुष 65 किग्रा कुश्ती | टोक्यो 2020 |
नीरज चोपड़ा | गोल्ड | पुरुषों का भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) | टोक्यो 2020 |
ये भी पढ़ें- पहली बार नदी में परेड ऑफ नेशन्स
One Comment