बॉलीवुडमनोरंजन

शहनाज गिल ने काम पर की वापसी? दिलजीत दोसांझ के साथ वीडियो में आईं नजर

मुंबई। शहनाज गिल के काम पर लौटने की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं। बीते दिनों रिपोर्ट्स थीं कि वह 7 अक्टूबर को अपकमिंग फिल्म ‘हौसला रख’ की बची शूटिंग और प्रमोशन के लिए लौटेंगी। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से एक्ट्रेस शहनाज गिल टूट गईं थीं। वहीं अब दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म की कास्ट के साथ शहनाज गिल भी दिखाई दे रही हैं। कयास लगाया जा रहा है कि यह नया वीडियो है। सिडनाज फैंस ये वीडियो देखकर इमोशनल हो रहे हैं। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

वीडियो में दिलजीत को पीटती दिखीं शहनाज

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ शहनाज और सोनम बाजवा नजर आ रही हैं। फैंस को लग रहा है कि ये वीडियो हाल ही का है। वीडियो में दिलजीत और सोनम एक सीन को इनएक्ट करते नजर आ रहे हैं। ये सीन उनकी फिल्म हौंसला रख का ही है। उसके बाद सीन में शहनाज की एंट्री होती है और वह दिलजीत को टेडी बियर से मारने लगती हैं। वीडियो के आखिर में शहनाज और सोनम दिलजीत को मारने के बाद हंसते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में शहनाज पोलका डॉट्स ड्रेस के साथ हाई बूट्स पहने नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/CUwC6oTgttO/?utm_source=ig_web_copy_link

दशहरे पर हो रही है रिलीज

ये वीडियो फिल्म के प्रमोशन का है। शहनाज टीम के साथ मस्ती करती भी दिखीं। दिलजीत ने लिखा है, मैंने इनको प्यार किया और इन्होंने मेरे साथ ये किया। हौसला रख इस दशहरे (15 अक्टूबर) को आ रही है। शहनाज गिल के फैंस उनकी वापसी की खबर सुनकर काफी एक्साइटेड हैं। दिलजीत के वीडियो पर लोगों ने सवाल किया है कि क्या ये नया वीडियो है। इस पर कुछ फॉलोअर्स ने लिखा है कि वीडियो में पीछे फिल्म का पोस्टर लगा है, ये नया वीडियो ही है।

संबंधित खबरें...

Back to top button