Airport पर पति संग Lip-Lock करती नजर आईं Shefali Jariwala, यूजर्स बोले- ये कहीं भी शुरू हो जाते हैं...

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाली पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं। शेफाली जरीवाली और पराग त्यागी एक दूसरे से प्यार जताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो लिप किस करते नजर आ रहें हैं। इसको लेकर शेफाली ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

कहां जा रहीं थी शेफाली

बुधवार को यह दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों को रोमांटिक होते हुए देखा गया। शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी खुलेआम सबके सामने लिप लॉक किस करते नजर आए। इस दौरान शेफाली जरीवाला ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखीं। दरअसल, शेफाली कहीं जा रही थीं इसलिए उनके पति उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए शेफाली न्यूयॉर्क गई हैं। [embed]https://www.instagram.com/reel/CYE3S1TlnUM/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स

दोनों का ये वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा- कितना चीप लगता है ये सब, पब्लिक स्पेस में तो कमसे कम ये सब मत किया करो। एक ने लिखा- क्या आपके पास घर नहीं था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- इन लोगों को शर्म नहीं आती ये कहीं भी शुरू हो जाते हैं। एक ने लिखा है- 'इतना शोऑफ करने की क्या जरूरत है, शादीशुदा हो घर में बैठकर करो।'

यूजर्स ने कोरोना के कारण लगाई फटकार

कोरोना वायरस की वजह से एक तरफ जहां राज्य सरकारों ने फिर से गाइड लाइन्स जारी करनी शुरू कर दी है, वहीं, इन दोनों को इस तरह देख लोग नाराज होने लगे हैं। लोगों का कहना है कि ये लोग कोरोना को बहुत हल्के में ले रहे हैं। हाल ही में कई फिल्मी सितारे इस महामारी की चपेट में आए हैं। ये भी पढ़ें- फिल्म निर्माता विजय गलानी का लंदन में निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित; सलमान की फिल्म ‘वीर’ को किया था प्रोड्यूस

पराग त्यागी से की दूसरी शादी

शेफाली जरीवाला ने 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्टर और मॉडल पराग त्यागी से 2014 में दूसरी शादी की है। उनकी पहली शादी हरमीत सिंह से 2004 में हुई थी, लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2009 में दोनों अलग हो गए।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts