PlayBreaking News

भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास :इंग्लैंड को घर में घुसकर 270 रन से हराया, क्रांति- यास्तिका का नाम रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज

दूसरी पारी में भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। स्मृति मंधाना ने पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। इसके बाद यस्तिका भाटिया ने जिम्मेदारी संभालते हुए 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
Follow on Google News
इंग्लैंड को घर में घुसकर 270 रन से हराया, क्रांति- यास्तिका का नाम रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज
142 साल बाद लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट में भारत ने 270 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की

स्पोर्ट्स डेस्कभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में इतिहास रच दिया है हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने  इंग्लैंड को एकमात्र टेस्ट मैच में हराकर जीत हासिल की. बता दें 142 साल पुराने इस मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट खेला गया, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 457 रन का बड़ा लक्ष्य दिया. चौथे दिन लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ऑलआउट हो गई और भारत ने ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली।

भारत ने पहली पारी में बनाए 285 रन

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शेफाली वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद स्मृति मंधाना (83), हरमनप्रीत कौर (58) और दीप्ति शर्मा (57) की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। सयाली सतघारे और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को एक सफलता मिली। इंग्लैंड की पूरी टीम 170 रन पर सिमट गई और भारत को 115 रन की अहम बढ़त मिली।

Featured News

लॉर्ड्स में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले खिलाड़ी

/img/95/1783946013071

पहली पारी में भारत की ओर से मंधाना ने सबसे ज्यादा 83 रन की पारी खेली

/img/95/1783946180820

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहली पारी में 121 गेंदों में 58 रन की पारी खेली

/img/95/1783946346220

अपने करियर का दूसरा टेस्ट खेल रही MP की क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लेकर रिकॉड्स बुक में अपना नाम दर्ज कराया 

यास्तिका की रिकॉर्ड सैंचुरी, मंधाना की दोनों पारियां में फिफ्टी

दूसरी पारी में भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। स्मृति मंधाना ने पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। इसके बाद यस्तिका भाटिया ने जिम्मेदारी संभालते हुए 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने स्मृति के साथ 73 रन और दीप्ति शर्मा के साथ 52 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अंत में ऋचा घोष ने नाबाद 50 रन और सयाली सतघारे ने नाबाद 18 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी 341/7 पर घोषित कर इंग्लैंड को 457 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया।

/img/95/1783945204415

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी यास्तिका भाटिया

/img/95/1783946511829

शतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवादन करती यास्तिका भाटिया 

/img/95/1783945359880

उप- कप्तान स्मृति मंधाना ने पहली पारी में 83 रन और दूसरी पारी में 70 रन की यादगार पारी खेली

457 रन के जवाब में 186 रन तक ही पहुंची इंग्लैंड

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 186 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने मुकाबला 270 रन से अपने नाम कर लिया।

लॉर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित मैदान पर मिली यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। बल्लेबाजी में यस्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना, जबकि गेंदबाजी में क्रांति गौड़ ने शानदार प्रदर्शन कर भारत की यादगार जीत की पटकथा लिखी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts