Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Share Market Today:शुरुआती 600 अंकों की गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 47 और निफ्टी 4 अंक चढ़कर बंद; IT शेयरों में खरीदारी से मिला सहारा

शुरुआती 600 अंकों की गिरावट के बाद शेयर बाजार ने शानदार रिकवरी की। सेंसेक्स 47 अंक चढ़कर 77,616 और निफ्टी 24,211 पर बंद हुआ।
शुरुआती 600 अंकों की गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 47 और निफ्टी 4 अंक चढ़कर बंद; IT शेयरों में खरीदारी से मिला सहारा
शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार

घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई लेकिन दिनभर की खरीदारी ने बाजार को संभाल लिया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 47 अंक की बढ़त के साथ 77,616 और निफ्टी 4 अंक चढ़कर 24,211 के स्तर पर बंद हुआ। सुबह बाजार में तेज दबाव देखने को मिला था। सेंसेक्स 606 अंक टूटकर 76,963 पर खुला जबकि निफ्टी 167 अंक की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करने में सफल रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ निवेशकों की खरीदारी बढ़ी और प्रमुख सूचकांक रिकवरी करते हुए हरे निशान में बंद हुए।

टॉप निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1783938254928

 ये भी पढ़ें: E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? सरकार ने भ्रम दूर कर बताई कीमत, फायदे और पूरी सच्चाई

/img/116/1783938277694

IT और Consumer Durable शेयरों ने संभाला बाजार

आज के कारोबार में IT और Consumer Durable सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली। इन सेक्टरों की मजबूती ने बाजार को शुरुआती गिरावट से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर FMCG, Metal और Realty सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा जिसके कारण बाजार की तेजी सीमित रही।

कच्चा तेल फिर 79 डॉलर के करीब

ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई। क्रूड ऑयल करीब 4% उछलकर 79 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। इसकी प्रमुख वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का वह बयान माना जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान के साथ हुआ समझौता अब समाप्त हो चुका है। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी आई जिसका असर आगे पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज होंगे सस्ते! TRAI का बड़ा प्रस्ताव, 70% तक घट सकती है कॉल-SMS प्लान की कीमत

विदेशी निवेशकों की खरीदारी बनी बाजार का सहारा

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) का रुख लगातार सकारात्मक बना हुआ है। ताजा कारोबारी सत्र में उन्होंने 2,604 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। पिछले 7 कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों ने कुल ₹4,427 करोड़ का निवेश किया है जबकि पिछले 30 दिनों में उनका शुद्ध निवेश ₹1,975 करोड़ रहा है। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी बाजार में भरोसा दिखाया। उन्होंने आज ₹2,020 करोड़ के शेयर खरीदे। पिछले 7 दिनों में DIIs ने ₹4,484 करोड़ रुपए जबकि बीते 30 दिनों में ₹39,118 करोड़ का निवेश किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत खरीदारी और विदेशी निवेशकों की वापसी भारतीय शेयर बाजार को मजबूती प्रदान कर रही है। आने वाले दिनों में कंपनियों के तिमाही नतीजे और वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम बाजार की दिशा तय करेंगे।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts