सेंसेक्स 307 अंक फिसला, निफ्टी 95 अंक गिरकर 24,080 पर बंद; मेटल और FMCG शेयरों में बिकवाली

शेयर बाजार में महीने के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 307 अंक टूटकर 76,957 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 95 अंक गिरकर 24,080 पर पहुंच गया। बाजार में मेटल, FMCG और मीडिया सेक्टर के शेयरों पर बिकवाली का दबाव सबसे ज्यादा रहा। दिनभर के कारोबार में निवेशकों का रुख सतर्क रहा। प्रमुख इंडेक्स में गिरावट के साथ कई सेक्टर्स में शेयरों की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। खासकर मेटल और FMCG शेयरों में बिकवाली ने बाजार की कमजोरी बढ़ाई।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
भारतीय बाजार के मुकाबले एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 31 अंक यानी 0.46% की बढ़त के साथ 6,820 के स्तर पर रहा। वहीं जापान का निक्केई 94 अंक यानी 0.14% गिरकर 66,312 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में भी 18 अंक यानी 0.07% की मामूली गिरावट रही और यह 25,567 के स्तर पर रहा।
ये भी पढ़ें: 1 सितंबर से LPG के नियमों में बदलाव, सिलेंडर बुकिंग और कनेक्शन पर पड़ेगा असर, जानें पूरी जानकारी
घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में लगाए ₹16,817 करोड़
बाजार में गिरावट के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII की खरीदारी जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक घरेलू निवेशकों ने पिछले सात दिनों में कुल ₹16,817 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
ये भी पढ़ें: Zomato से पनीर-चीज वाली डिश करते हैं ऑर्डर? कंपनी ने बदले नियम, अब रेस्टोरेंट्स को मिलेंगे सख्त आदेश
Purple Style Labs IPO आज से खुला
शेयर बाजार में आज Purple Style Labs का IPO भी खुल गया। निवेशक इस इश्यू में 2 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी IPO के जरिए करीब ₹680 करोड़ जुटाने की योजना लेकर बाजार में आई है। IPO के खुलने के साथ ही निवेशकों की नजर कंपनी के इश्यू और सब्सक्रिप्शन आंकड़ों पर भी रहेगी।




















