Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

1 सितंबर से LPG के नियमों में बदलाव, सिलेंडर बुकिंग और कनेक्शन पर पड़ेगा असर, जानें पूरी जानकारी

1 सितंबर से LPG ग्राहकों से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने की बात सामने आई है। e-KYC, सिलेंडर बुकिंग, PNG कनेक्शन और LPG कीमतों को लेकर नए अपडेट महत्वपूर्ण हैं। e-KYC पूरी नहीं करने पर कनेक्शन प्रभावित हो सकता है। वहीं, सितंबर की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की संभावना भी बनी हुई है।
1 सितंबर से LPG के नियमों में बदलाव, सिलेंडर बुकिंग और कनेक्शन पर पड़ेगा असर, जानें पूरी जानकारी
1 सितंबर से LPG ग्राहकों से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने की बात सामने आई है।

अगर आपके घर में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होता है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 1 सितंबर से LPG से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इनका असर सिलेंडर की बुकिंग, e-KYC और LPG कनेक्शन से जुड़ी प्रक्रिया पर पड़ सकता है। इसके अलावा हर महीने की तरह सितंबर की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव की संभावना रहती है।

e-KYC नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी

LPG ग्राहकों के लिए e-KYC जरूरी किया गया है। इसकी आखिरी तारीख पहले 23 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया था। अगर आपने अभी तक e-KYC पूरी नहीं कराई है तो इसे जल्द पूरा करना जरूरी है। तेल मंत्रालय की ओर से पहले बताया गया है कि e-KYC पूरी नहीं करने पर LPG कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि e-KYC पूरी नहीं करने वाले ग्राहकों को घरेलू दर पर LPG सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है और उन्हें सिलेंडर कॉमर्शियल रेट पर खरीदना पड़ सकता है।

PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने की तैयारी

सरकार घरेलू PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने पर भी जोर दे रही है। इसके लिए इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी दी गई है, जिसे 1 सितंबर से लागू किया जाना है। इस योजना के तहत पाइप्ड गैस कनेक्शन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों तक सुरक्षित और सुविधाजनक पाइप वाली गैस पहुंचाना है।

Breaking News

सितंबर में बदल सकती हैं LPG की कीमतें

LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा हर महीने की शुरुआत में की जाती है। ऐसे में 1 सितंबर को घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतों में बदलाव की संभावना रहती है। फिलहाल 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में करीब 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941 रुपये और नोएडा में 939 रुपये बताई गई है। हालांकि, सितंबर की नई कीमतें तेल कंपनियों की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होंगी।

सिलेंडर बुकिंग के बीच का अंतराल

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच LPG रिफिल बुकिंग को लेकर भी अंतराल तय किया गया था। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का अंतराल रखा गया है। इसका मतलब है कि पिछला सिलेंडर बुक करने के कुछ दिनों बाद ही अगली रिफिल बुक नहीं की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें: हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर थार पलटी, दो सगे भाइयों समेत 4 युवकों की मौत, 1 घायल

PNG कनेक्शन मिलने पर LPG हटाने का मौका

अगर किसी ग्राहक को घरेलू PNG कनेक्शन मिल जाता है तो सरकार ने LPG कनेक्शन बंद करने के लिए 30 दिन का समय देने की व्यवस्था की है। यह नियम इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस जैसे घरेलू LPG कनेक्शनों पर लागू हो सकता है। यानी PNG कनेक्शन मिलने के बाद ग्राहक को तय समय के भीतर LPG कनेक्शन बंद कराने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts