PlayBreaking News

Share Market Today:बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 790 अंक उछला; निफ्टी फिर 24 हजार के पार

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी दर्ज की गई, जहां सेंसेक्स 790 अंकों की शानदार उछाल के साथ बंद हुआ और निफ्टी ने भी एक बार फिर 24 हजार का आंकड़ा पार कर लिया।
Follow on Google News
बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 790 अंक उछला; निफ्टी फिर 24 हजार के पार
AI Generated Image

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली। लगातार दबाव के बाद निवेशकों की खरीदारी लौटने से बाजार ने जोरदार वापसी की। कारोबार समाप्त होने पर बीएसई सेंसेक्स 790 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि निफ्टी 197 अंक मजबूत होकर 24,021 के स्तर पर पहुंच गया। दिनभर IT, बैंकिंग और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। टेक महिंद्रा, ट्रेंट, इंडिगो, बजाज फाइनेंस और ICICI Bank बैंक जैसे दिग्गज शेयर निवेशकों की पसंद बने रहे और इनमें अच्छी तेजी दर्ज की गई। 

टॉप गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1782297485018

ये भी पढ़ें: गौतम अडाणी का बड़ा ऐलान: 3 नए बदलावों से बदलेगा ग्रुप, कर्मचारियों से लेकर कारोबार तक पर रहेगा फोकस

/img/116/1782297513007

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मिला सहारा

ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने भारतीय बाजार को राहत दी। ब्रेंट क्रूड की कीमत घटकर करीब 76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई। इससे निवेशकों को उम्मीद है कि भारत के आयात बिल पर दबाव कम होगा और महंगाई को लेकर चिंता भी घटेगी।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद

बाजार को समर्थन देने वाली एक और बड़ी वजह भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौता रहा। दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ने की खबरों से निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में व्यापार और निवेश के नए अवसर खुल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सीनेट से ट्रंप को लगा झटका...! संसद ने पास किया ईरान जंग रोकने का प्रस्ताव; युद्ध में हमले रोकने के मिले आदेश

बैंकिंग और आईटी शेयर ने दी बढ़त

बुधवार के कारोबार में निजी बैंकों के शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। ICICI Bank और HDFC Bank में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। वहीं IT सेक्टर में टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टीसीएस जैसे शेयरों की तेजी ने बाजार को अतिरिक्त मजबूती प्रदान की।

विदेशी निवेशकों ने बदला रुख

हाल के दिनों में लगातार बिकवाली करने वाले विदेशी निवेशकों ने एक बार फिर भारतीय बाजार की ओर रुख किया है। मंगलवार को विदेशी फंड्स की खरीदारी ने बाजार में सकारात्मक माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और खरीदारी का दायरा बढ़ा।

ग्लोबल संकेतों का भी मिला समर्थन

एशियाई बाजारों में कारोबार मिला-जुला रहा, लेकिन कुछ प्रमुख बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिला। हालांकि अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में दबाव में रहे थे इसके बावजूद घरेलू कारकों की मजबूती के चलते भारतीय शेयर बाजार ने बेहतर प्रदर्शन किया।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts