राष्ट्रीय

झारखंड में रोपवे पर कई ट्रॉलियां आपस में टकराई, 48 से ज्यादा लोग फंसे; सेना ने संभाली कमान

झारखंड के देवघर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सबसे ऊंचे त्रिकूट रोपवे की ट्रॉली आपस में टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 48 से ज्यादा लोग अभी फंसे हुए हैं। जिसके बाद NDRF ने रेस्क्यू ऑपारेशन शुरू किया।

हादसे में कई लोग फंसे

भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया कि देवघर जिले में दो Mi-17 हेलीकॉप्टर बचाव कार्य में लगे हुए हैं। कई लोग दुर्घटना के कारण रोपवे ट्रॉली में फंस गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

ये भी पढ़ें- गुजरात के भरूच में बड़ा हादसा: केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत

रोपवे को रोका गया

देवघर के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हादसे में रोपवे पर एक ट्रॉली अपनी जगह से हिल गई है। जिसकी वजह से रोपवे को रोक दिया। घटना में 2 लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। अभी कुछ लोग रोपवे में फंसे हुए हैं। हमारी NDRF की टीम काम कर रही है। हम फंसे हुए लोगों के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं।

सेना ने संभाली कमान

त्रिकूट रोपवे हादसे के बाद वहां फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए सोमवार की सुबह से सेना ने कमान संभाल ली है। सेना ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसके लिए सेना के हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। बता दें कि अभी 48 लोग अलग-अलग ट्रॉलियों में लगभग 2 हजार फीट की ऊंचाई पर फंसे हुए है।

रोपवे के पास जुटी लोगों की भीड़

ये भी पढ़ें- National Pet Day 2022 : सुख और दुःख को समझते हैं पालतू जानवर, जानिए नेशनल पेट डे मनाने का उद्देश्य

संबंधित खबरें...

Back to top button