PlayBreaking News

सिवनी में अंधे हत्याकांड का खुलासा:भाभी और भतीजे ने रची साजिश, डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराया मर्डर; 6 आरोपी गिरफ्तार

सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में हुए चर्चित अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मृतक की भाभी ने उसकी लोकेशन बताई, जबकि भतीजे ने अपने दोस्तों को सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाया। हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया था।
Follow on Google News
भाभी और भतीजे ने रची साजिश, डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराया मर्डर; 6 आरोपी गिरफ्तार
सिवनी में अंधे हत्याकांड का खुलासा

सिवनी। पुलिस जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले में भाभी, भतीजे सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन और एक बाइक भी जब्त की गई है।

तालाब में मिला था मोहनलाल गोल्हानी का शव

पुलिस के अनुसार बीते सप्ताह गुरुवार सुबह सिहोरा गांव के तालाब में मोहनलाल गोल्हानी का शव मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम और जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव तालाब में फेंका गया था। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें: MP High Court: आदेश का पालन नहीं करने पर ACS समेत 3 अधिकारियों के खिलाफ वारंट

मृतक की भाभी ने रची थी साजिश 

जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी अक्सर मजदूरी के लिए बाहर रहती थी। इसी दौरान मृतक का अपनी भाभी गीता (40) से विवाद होता रहता था और गांव में दोनों के संबंधों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती थीं। इसी कारण भतीजे राहुल (18) ने अपने चाचा की हत्या की साजिश रची।

Breaking News

डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर कराई हत्या

पुलिस के मुताबिक राहुल ने इंदौर निवासी आकाश महोबिया से डेढ़ लाख रुपये में हत्या की सुपारी तय की थी और एडवांस के तौर पर 10 हजार रुपये भी दिए थे। योजना के तहत राहुल ने चाचा को गांव के बाहर बुलाया, जहां पहले से घात लगाए बैठे उसके साथियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर मोहनलाल का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को तालाब में फेंककर सभी आरोपी फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: उमरिया: जोहिला बांध के दो गेट खोले गए, निचले इलाकों में अलर्ट; प्रशासन की लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील

छह आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक जब्त

पुलिस ने मामले में भाभी गीता, भतीजे राहुल, आकाश महोबिया, धर्मेंद्र अहिरवार, आशीष पाण्डेय और वंश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन और एक बाइक भी जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts