Share Market Today:सेंसेक्स 938 अंक उछला, निफ्टी 258 अंक चढ़कर 23408 पर बंद; ऑटो, प्राइवेट बैंक सेक्टर में रही तेजी

शेयर बाजार में लगातार हुई गिरावट के बाद आज अच्छी रिकवरी देखने को मिली और प्रमुख इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 938 अंकों की बढ़त के साथ 75,502 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 258 अंक चढ़कर 23,408 के स्तर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स 938 अंक उछला, निफ्टी 258 अंक चढ़कर 23408 पर बंद; ऑटो, प्राइवेट बैंक सेक्टर में रही तेजी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। ईरान-इजरायल और अमेरिका के टकराव के चलते ग्लोबल बाजार में अनिश्चितता लगातार बढ़ती जा रही है। जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी लगातार देखने को मिल रहा था। शेयर बाजार में लगातार हुई गिरावट के बाद आज अच्छी रिकवरी देखने को मिली और प्रमुख इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 938 अंकों की बढ़त के साथ 75,502 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 258 अंक चढ़कर 23,408 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

    शुरुआत में रही सुस्ती, बाद में लौटी तेजी

    कारोबार की शुरुआत में बाजार में हल्की तेजी जरूर दिखी, लेकिन शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स और निफ्टी हरे और लाल निशान के बीच उतार-चढ़ाव करते रहे। हालांकि कुछ ही देर में बाजार में खरीदारी बढ़ी और तेजी का रुख मजबूत होता गया। सुबह करीब 9:45 बजे सेंसेक्स करीब 400 अंकों की बढ़त के साथ 74,972 के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी लगभग 130 अंक ऊपर 23,250 के करीब पहुंच गया था। Bank Nifty भी लगभग 300 अंकों की तेजी के साथ 54,000 के ऊपर कारोबार कर रहा था। इस दौरान बाजार की अस्थिरता के चलते India VIX करीब 4% ऊपर रहा।

    इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा तेजी

    सोमवार के कारोबार में ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई। इन सेक्टरों की तेजी ने बाजार को ऊपर ले जाने में अहम भूमिका निभाई।

    इंडेक्स बढ़त (%)
    Nifty Auto 1.67
    Financial Services 1.36
    Private Bank 1.24
    FMCG 1.14
    PSU Bank 0.61

    आज के निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

    निफ्टी गेनर्स बढ़त (%)
    Ultra Cement 4.46
    Grasim 3.44
    M&M 3.34
    Eternal 3.16
    Trent 2.68
    निफ्टी लूजर्स गिरावट (%)
    BEL 2.48
    Max Health 2.32
    Wipro 1.79
    Coal India 1.71
    ONGC 1.51

    ये भी पढ़ें: AI ने जगाया, ट्रेडर ने कहा ‘Yes’! 3 घंटे में ₹11 लाख बने ₹40 लाख

    IDBI बैंक के शेयर में भारी गिरावट

    आज IDBI Bank के शेयर में तेज गिरावट दर्ज की गई। बैंक का शेयर ₹15.87 यानी करीब 17.22% गिरकर ₹76.31 के स्तर पर आ गया। बाजार में ऐसी खबरें सामने आईं कि सरकार इस बैंक में अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेचने की योजना को फिलहाल टाल सकती है। इसी खबर के बाद निवेशकों में घबराहट बढ़ी और शेयर में बिकवाली तेज हो गई।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts