Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सावनभर शिव भजनों से गूंज रहा रामेश्वर महादेव, अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना में क्षेत्र हुआ शिवमय

रामेश्वर महादेव मंदिर में सावनभर महिलाओं की भजन संध्या से माहौल शिवमय है। अच्छी बारिश, खुशहाली और समृद्धि की कामना के बीच सोमवार को भव्य पालकी यात्रा भी निकली।
सावनभर शिव भजनों से गूंज रहा रामेश्वर महादेव, अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना में क्षेत्र हुआ शिवमय
सीेहोर। शिव भजनों से गूंज रहा रामेश्वर महादेव

सीहोर। सावन के पवित्र महीने में इंद्रा कॉलोनी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर आस्था, भक्ति और सामूहिक प्रार्थना का केंद्र बना हुआ है। अच्छी बारिश, खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामना को लेकर महिलाओं की मंडली द्वारा प्रतिदिन शाम पांच बजे से भजन संध्या आयोजित की जा रही है, जो देर रात तक चलती है। शिव भजनों की मधुर स्वर लहरियों और सावन की फुहारों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है।

भजनों के साथ उठती है अच्छी बारिश की प्रार्थना

मंडली की वरिष्ठ सदस्य कमला अग्रवाल ने बताया कि भजन संध्या पूरे सावन माह तक जारी रहेगी। महिलाओं द्वारा भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में अच्छी बारिश, खेत-खलिहानों में हरियाली, प्रत्येक परिवार में खुशहाली और जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की जा रही है। सामूहिक रूप से शिव आराधना करने से श्रद्धालुओं में सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास का भाव दिखाई देता है।

महिलाओं की भक्ति से मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण

भजन संध्या में साधना अग्रवाल, उमा अग्रवाल, अनुश्री शर्मा, शिवानी शर्मा, सरोज, उर्मिला, मीना, गायत्री, रेखा, सरला, एकता, उषा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं नियमित रूप से शामिल हो रही हैं। भजनों के दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठता है। आसपास के रहवासी भी इस भक्तिमय वातावरण से जुड़कर कुछ समय शिव आराधना में बिताते हैं।

/img/89/1787052316573

भजन ही नहीं, उम्मीद और सकारात्मकता का संदेश

इस आयोजन की खासियत केवल शिव भजनों तक सीमित नहीं है। सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से महिलाओं के मन में प्रकृति, समाज और परिवार के प्रति सकारात्मक भाव भी मजबूत हो रहा है। सावन के पावन अवसर पर एक साथ बैठकर भगवान शिव का गुणगान करना धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सौहार्द की सुंदर मिसाल बन रहा है।

ये भी पढ़ें: बहनों के लिए खुशखबरी-मप्र में पांच साल तक जारी रहेगी लाड़ली बहना योजना

तीसरे सोमवार को निकली भव्य पालकी यात्रा

सावन मास के तीसरे सोमवार को मंदिर के पुजारी अमन बैरागी के सानिध्य में भगवान शिव की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा मंडी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुष्प अर्पित किए। इसके बाद यात्रा वापस रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंची।

भोलेनाथ की कृपा से हरियाली की आस

सावनभर चल रही पूजा-अर्चना, भजन संध्या और पालकी यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ से अच्छी वर्षा, सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर से उठती शिव भक्ति की स्वर लहरियां मानो यही संदेश दे रही हैं कि आस्था के दीप जलते रहें और भोलेनाथ की कृपा से हर घर में खुशहाली तथा खेत-खलिहानों में हरियाली आए।

/img/89/1787052332154

 ये भी पढ़ें: बिना सुई-बिना दर्द, अब लार और स्वैब से ओरल कैंसर की पहचान! IIT इंदौर की बड़ी रिसर्च

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...

Latest Posts