PlayBreaking News

सीहोर:कुबेरेश्वर धाम में बेहोश हुआ श्रद्धालु, पुलिस ने गमछे से हवा देकर बचाई जान

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा के दौरान एक श्रद्धालु गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण बेहोश हो गया। मंडी थाना पुलिस ने तुरंत प्राथमिक सहायता देकर उसकी जान बचाई और इलाज के लिए डॉक्टरों के पास पहुंचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की लोगों ने जमकर सराहना की।
Follow on Google News
कुबेरेश्वर धाम में बेहोश हुआ श्रद्धालु, पुलिस ने गमछे से हवा देकर बचाई जान
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा के दौरान एक श्रद्धालु गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण बेहोश हो गया।

सीहोर। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़, गर्मी और उमस के बीच एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। समय रहते पुलिस की मदद मिलने से उसकी जान बच गई। मंगलवार शाम कुबेरेश्वर धाम जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी दौरान एक श्रद्धालु को चक्कर आया और वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। तेज गर्मी और शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन होने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने तुरंत संभाली स्थिति

मौके पर ड्यूटी कर रही मंडी थाना पुलिस तुरंत श्रद्धालु के पास पहुंची। सबसे पहले पुलिस ने आसपास की भीड़ हटाकर उसे खुली हवा मिलने की व्यवस्था की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अपने गमछे से हवा की और प्राथमिक मदद देकर उसकी हालत संभालने की कोशिश की। कुछ ही देर में श्रद्धालु को होश आ गया।

तुरंत डॉक्टरों के पास पहुंचाया

श्रद्धालु के होश में आते ही पुलिस ने उसे मेडिकल टीम के हवाले कर दिया। डॉक्टरों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरी इलाज शुरू किया। समय पर मदद मिलने से किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो गया। फिलहाल श्रद्धालु की हालत सामान्य बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर 'भजलो दादाजी’ के नाम से गूंजा खंडवा, 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

'सुरक्षा के साथ सेवा भी हमारी जिम्मेदारी'

मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर ने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद करना भी है। उन्होंने बताया कि कुबेरेश्वर धाम में तैनात पुलिस बल श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है।

श्रद्धालुओं ने की पुलिस की सराहना

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय व्यवहार की सराहना की। उनका कहना था कि यदि पुलिस समय पर मदद नहीं करती तो मामला गंभीर हो सकता था। इस घटना ने एक बार फिर सीहोर पुलिस के संवेदनशील और सेवा भाव वाले चेहरे को सामने ला दिया।

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को सच और संवेदनशीलता के साथ उठाने का संकल्प ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts