PlayBreaking News

गुरु पूर्णिमा पर 'भजलो दादाजी’ के नाम से गूंजा खंडवा,50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खंडवा के श्री दादाजी धूनी वाले मंदिर में 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने धूनी माई में नारियल अर्पित किए। जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ, जबकि भारी भीड़ के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी।
Follow on Google News
50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित श्री दादाजी धूनी वाले मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

खंडवा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित श्री दादाजी धूनी वाले मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों श्रद्धालु दादाजी के दर्शन करने पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में 'भजलो दादाजी का नाम, भजलो हरिहरजी का नाम' के जयकारे गूंजते रहे।

सुबह से लगी लंबी कतार

बुधवार सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 5 बजे से मंदिर के मुख्य द्वार पर लंबी कतारें लग गईं। सुबह तक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे, जबकि 10 हजार से अधिक लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े रहे।

धूनी माई में चढ़ाया नारियल

श्रद्धालुओं ने दादाजी के दर्शन करने के बाद धूनी माई में नारियल अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई भक्त हाथों में निशान लेकर और ढोल-नगाड़ों की धुन पर भजन गाते हुए मंदिर पहुंचे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

ये भी पढ़ें: Guru Purnima 2026: गुरु ही क्यों हैं मोक्ष का द्वार? जानिए क्यों उनके बिना अधूरी मानी जाती है साधना

जगह-जगह लगे भंडारे

गुरु पूर्णिमा के मौके पर मंदिर जाने वाले मार्गों पर कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता, भोजन, चाय और अन्य प्रसाद की निशुल्क व्यवस्था की गई। दूर-दूर से आए भक्तों ने इन भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया।

भारी भीड़ से लगा जाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण बैतूल-आशापुर फांटा और राजमार्ग-15 सहित कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ। कई बार जाम की स्थिति बनी। हालांकि, स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों ने यातायात को सुचारु बनाने में मदद की, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली।

Satyendra Thakur
By Satyendra Thakur
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts