भोपालमध्य प्रदेश

सीहोर में 29 नवंबर को मनेगा गौरव दिवस, CM शिवराज 356 सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि

भोपाल। सीहोर शहर का गौरव दिवस 29 नवंबर को मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शहर और गांव के गौरव दिवस, स्थानीय निवासियों में अपने क्षेत्र के प्रति गर्व की अनुभूति कराने और विकास में उन्हें सहभागी बनाने का उत्सव है।

सीएम हाउस में समीक्षा बैठक की

इस दिन अमर शहीद कुंवर चैन सिंह की छतरी पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही अंग्रेजों से संघर्ष में शहीद हुए 356 सैनिकों की स्मृति में शहीद स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सीएम शिवराज रविवार को सीहोर के गौरव दिवस की तैयारियों संबंध में सीएम हाउस में समीक्षा बैठक की।

बैठक मे ये रहे उपस्थित

कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भोपाल संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया, आईजी इरशाद वली, एसपी मयंक अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस प्रकार रहेगा का कार्यक्रम

  • सीहोर के गौरव दिवस पर प्रथम-सत्र में एक हजार पौधे लगाए जाएंगे तथा 501 कन्याओं का भोज होगा।
  • शहर में दीपावली की तरह साज-सज्जा, रंगोली और प्रकाश व्यवस्था रहेगी।
  • मुख्यमंत्री का रोड-शो और संबोधन होगा।
  • टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीहोर की प्रतिभाओं का सम्मान होगा।
  • कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति भी होगी।
  • सामूहिक योग, मैराथन, और रन फॉर सीहोर का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में भाजपा की गौरव यात्रा, CM शिवराज ने किया शुभारंभ; बराबर टक्कर देने की तैयारी

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button