Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

परीक्षा देने जा रही छात्रा को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, मौके पर मौत, पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया

Follow on Google News
परीक्षा देने जा रही छात्रा को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, मौके पर मौत, पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया
सीहोर। इच्छावर मार्ग पर इंदौर नाके के पास डंपर की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डंपर चालक को हिरासत में लिया है। छात्रा पेपर देने के लिए अपने भाई के साथ स्कूटी से जा रही है।

सारंगखेड़ी की रहने वाली थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक, छात्रा पेपर देने के लिए स्कूटी से अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी। इस दौरान शहर के इंदौर नाके पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार छात्रा दीक्षा मालवीय को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। छात्रा ग्राम सारंगखेड़ी की रहने वाली बताई जा रही है।

डंपर जब्त कर ड्राइवर को लिया हिरासत में

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंपर को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले MP में दो नए जिलों का गठन, पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाने के आदेश जारी, प्रदेश में जिलों की संख्या हुई 55 मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts