PlayBreaking News

Sawan 2026:30 जुलाई या 1 अगस्त कब से शुरू होंगे सावन? जाने पहले सोमवार की तीथि और इस दिन का महत्व

भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन जल्द शुरू होने वाला है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस महीने में भोलेनाथ की पूजा करने का खास महत्व होता है। इस साल उत्तर भारत के पूर्णिमांत पंचांग के मुताबिक सावन की शुरुआत 30 जुलाई 2026, गुरुवार से होगी, जबकि इसका समापन 28 अगस्त 2026, के दिन होगा, दिलचस्प बात ये है कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन का खास त्योहार भी पड़ रहा है।
Follow on Google News
30 जुलाई या 1 अगस्त कब से शुरू होंगे सावन? जाने पहले सोमवार की तीथि और इस दिन का महत्व

पंचांग के अनुसार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को रहेगा, इस दौरान सुबह से ही श्रध्दालु स्नाद दान करके भगवान शिव की पूजा अराधना करना शुरू कर देंगे, लेकिन आपको बता दें कि इस दिन उत्तरभाद्रपद और रेवती नक्षत्र का प्रभाव पड़ने वाला है, इसके साथ ही सुकर्मा योग और धृति योग का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसे धार्मिक कार्यों और शिव साधना के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। 

3 अगस्त का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 01 मिनट तक
प्रातः सन्ध्या: सुबह 04 बजकर 40 मिनट से लेकर 05 बजकर 44 मिनट तक

मान्यता है कि जो लोग पूरे सावन में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करते हैं और नियमों का पालन करते हैं, उनके जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। साथ ही घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। खास कर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार का समय सबसे लाभ कारी माना जाता है। इन दिनो व्रत और पूजा पाठ करके मांगी गई इच्छा पूर्ण होने की मान्यता है।

ये भी पढ़ें: रथ यात्रा का सबसे बड़ा रहस्य! आखिर 9 दिन के लिए गुंडिचा मंदिर क्यों जाते हैं भगवान जगन्नाथ, कौन थीं उनकी 'मौसी'?

क्यों खास होता है सावन का महीना?

भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। क्योंकि इन दिनों सच्चे मन श्रध्दा भाव और नियम से व्रत करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा जीवन की परेशानियां भी कम होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

सावन में किन बातों का रखें ध्यान?

  • घर और मंदिर की नियमित साफ-सफाई करें।
  • भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें।
  • घर में शांत और सकारात्मक माहौल बनाए रखें।
  • जरूरतमंद लोगों की मदद और दान करें।
  • झूठ, क्रोध और अपशब्दों से दूर रहने की कोशिश करें।
  • सोमवार के दिन शिव चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।

ये भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथ यात्रा क्यों खास है? बिना कील और धातु के कैसे बनते हैं दिव्य रथ? 

सावन से जुड़ी खास बात

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति, आत्मिक शांति और सकारात्मक सोच का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दौरान घर की साफ-सफाई, पूजा-पाठ और अच्छे विचारों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts