ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

लद्दाख में सैन्य वाहन दुर्घटना में घायल सतना का सपूत विवेक पांडे शहीद, एक हफ्ते से दिल्ली में चल रहा था इलाज

सतना। देश की रक्षा में तैनात सतना का लाल शहीद हो गया। लद्दाख के लेह में बीते दिनों ड्यूटी के दौरान एक सैन्य वाहन अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा था, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए सतना जिले के वीर सपूत विवेक पांडे गुरुवार की शाम उपचार के दौरान शहीद हो गए। उनका लंबे समय से दिल्ली में इलाज चल रहा था। जब जवान के शहादत की खबर आई, तो शहीद के गांव और घर में मातम पसर गया।

खाई में गिरा था सैन्य वाहन

जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त को लद्दाख में सेना की एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई थी। इस दुर्घटना में दो जेसीओ और सात जवान शहीद हो गए थे। जबकि सतना जिले के वीर सपूत विवेक पांडेय इलाज के दौरान शहीद हो गए। 24 अगस्त की शाम शहीद होने की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसरा गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

सैन्य सम्मान के साथ गांव में होगा अंतिम संस्कार

सतना जिले के करही कला निवासी विवेक पांडे (25) सात साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे और वह सिपाही के पद पर तैनात थे। शहीद विवेक पांडे के परिवार में माता-पिता और बड़े भाई हैं। पिता राम लखन पांडे कर्नाटक में पुजारी हैं। जबकि उनके बड़े भाई आशीष पांडे गांव में ही खेती का काम करते हैं। इधर, शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर शाम गांव पहुंचने का अनुमान है। जहां शनिवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस साल होने वाली थी शादी

हादसे में शहीद जवान विवेक पांडे की इसी साल दिसंबर माह में शादी होने वाली थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन अब घर में मातम पसरा हुआ है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button