
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। 66 साल की उम्र में उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। मौत से एक दिन पहले तक एक्टर बिल्कुल ठीक थे और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थे। सतीश कौशिक ने अपने करीबियों संग होली खेली थी। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं।
होली पार्टी में फिट नजर आए थे सतीश कौशिक
7 मार्च को जावेद अख्तर की तरफ से जानकी कुटीर जुहू में होली पार्टी का आयोजन किया गया था। इस होली पार्टी में सतीश कौशिक भी शामिल हुए थे। उन्होंने इस सेलिब्रेशन के फोटोज ट्वीट किए थे, जिसमें वे फिट नजर आए थे। उन्होंने लिखा था- ’जावेद अख्तर, शबाना आजमी, बाबा आजमी, तन्वी आजमी की तरफ से रखी गई पार्टी में रंगबिरंगी खुशनुमा होली का मजा उठाया। न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और रिचा चड्ढा से मिला। सभी को होली की शुभकामनांए।’

सतीश कौशिक बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल के साथ नजर आए। तीनों के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ है।

जावेद अख्तर की होली पार्टी में महिमा चौधरी भी नजर आईं। पार्टी में सतीश ने दोनों कलाकारों के साथ फोटोज खिंचवाई थीं।

जावेद अख्तर ने 7 मार्च को एक होली पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें सतीश कौशिक भी शामिल हुए। एक्टर ने जावेद अख्तर संग तस्वीर भी शेयर की।
कंगना की फिल्म में नजर आने वाले थे सतीश
सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। हर कोई सतीश कौशिक के निधन की खबर सुनकर हैरान है। बता दें कि, वे कंगना रनौत के साथ इमरजेंसी में नजर वाले थे। इस फिल्म में वह जगजीवन राम का किरदार निभाने वाले थे।
अनुपम खेर ने दी निधन की खबर
अनुपम खेर ने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम! ओम् शांति!
जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔 pic.twitter.com/WC5Yutwvqc
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 8, 2023
मिस्टर इंडिया के कैलेंडर से मिली पहचान
साल 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया से सतीश कौशिक को एक फिल्म अभिनेता के रूप में पहचान मिली थी। इसके बाद 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर के किरदार में उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत लिया। इसके अलावा सतीश कौशिक को साल 1990 में फिल्म राम लखन और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। अभिनय के क्षेत्र में सतीश कौशिक अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे।
ये भी पढ़ें- एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन: कार में आया हार्ट अटैक, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार