Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: 15 श्रद्धालुओं की मौत, घायलों से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया; पुलिसकर्मी सस्पेंड

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास ट्रक की टक्कर से हुए हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: 15 श्रद्धालुओं की मौत, घायलों से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया; पुलिसकर्मी सस्पेंड

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों का हाल जानने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जयारोग्य अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनके इलाज की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान और जयारोग्य अस्पताल समूह के डॉक्टर भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है।

रात के अंधेरे में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला

अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में रात के अंधेरे में एक ट्रक घुस आया और कई सौ लोगों को कुचल दिया। उनके मुताबिक, हादसे के बाद करीब 30 घायल श्रद्धालुओं को ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जबकि कुछ घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सिंधिया ने बताया कि कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। तीन मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना से मन दुखी है।

ट्रक मंदिर परिसर तक कैसे पहुंचा, होगी जांच

केंद्रीय मंत्री ने हादसे के कारणों और ट्रक के मंदिर परिसर तक पहुंचने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस बात की बारीकी से जांच की जाएगी कि ट्रक को परिसर में प्रवेश कैसे मिला और वह ग्वालियर शहर के अंदर कैसे पहुंचा। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिंधिया ने कहा कि अगर ट्रक गेट से नहीं टकराता, तो हादसे में कितने और लोगों की जान जा सकती थी, इसका अनुमान लगाना भी मुश्किल है। उन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही।

Breaking News

तीन थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी सस्पेंड

सिंधिया के मुताबिक, हादसे के बाद प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर कार्रवाई की गई है। तीन थाना प्रभारियों, पांच अन्य पुलिसकर्मियों और एक सीएसपी को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से सुबह से अब तक तीन बार बातचीत हो चुकी है।

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से 15 श्रद्धालुओं की मौत, 33 घायल

मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी आर्थिक मदद

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दी जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को भी आर्थिक मदद देने की बात कही गई है। सिंधिया ने कहा कि घटना बेहद दर्दनाक है और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। अस्पताल में घायलों का हाल जानने के दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान और जयारोग्य अस्पताल समूह के डॉक्टर मौजूद रहे।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts