इटारसी:भाजपा किसान मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष बने संदीप तिवारी, संगठन ने जताया भरोसा

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करते हुए संदीप तिवारी को भाजपा किसान मोर्चा इटारसी का नगर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया, जबकि कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
Follow on Google News
भाजपा किसान मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष बने संदीप तिवारी

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संदीप तिवारी को भाजपा किसान मोर्चा, इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह, जिला प्रभारी अलकेश आर्य, किसान मोर्चा संभाग प्रभारी राजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला की सहमति से की गई है।

संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प

नियुक्ति के बाद संदीप तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना और भाजपा की विचारधारा एवं संगठन की नीतियों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: रायसेन : धंसी सड़क और टूटी पुलिया बनी हादसों का कारण, जिम्मेदारी तय न होने से जनता परेशान

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

संदीप तिवारी के नगर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद इटारसी में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं वहीं कई कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से भी शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि संदीप तिवारी के नेतृत्व में किसान मोर्चा को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन किसानों के बीच और अधिक मजबूती से अपनी पकड़ बनाएगा।

Tajul Khan
By Tajul Khan

Latest Posts