तेरे नाम के बाद एक बार फिर लंबे बालों में दिखे Salman, इस फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे लेह-लद्दाख

सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 को भी बायकॉट करने की मांग की जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान ने अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है। फोटो में सलमान खान को लंबे बालों के साथ स्वैग में खड़े देखा जा सकता है। सलमान खान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
माना जा रहा है कि यह उनकी नई फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का पर्दे के पीछे का सीन है। वैसे इस फिल्म का नाम बदलकर 'भाईजान' कर दिया गया है।
सामने आया सलमान का नया लुक
नए फोटो में सलमान खान लेह-लद्दाख की खूबसूरत लोकेशन पर खड़े हैं। उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर की शर्ट और डार्क जींस पहनी हुई है, उनके एक हाथ में फोन है। वह कहीं दूर देखते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ जबरदस्त बाइक खड़ी है। बैकग्राउंड मिट्टी के पहाड़ और खुले आसमान को देखा जा सकता है।
माना जा रहा है कि यह उनकी नई फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का पर्दे के पीछे का सीन है। वैसे इस फिल्म का नाम बदलकर 'भाईजान' कर दिया गया है।











