नेता के बेटे की शादी में जमकर नाचे सलमान खान, 'जुम्मे की रात' गाने पर शिल्पा-अनिल संग लगाए ठुमके

Follow on Google News
बॉलीवुड ‘दबंग’सलमान खान के एक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, शनिवार को सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और अनिल कपूर NCP नेता और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी में जयपुर गए थे। इस वीडियो में दबंग खान अपनी फिल्म 'KICK' के गाने 'जुम्मे की रात' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। शादी में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे।

सलमान ने किया डांस

प्रफुल पटेल के बेटे प्रजय पटेल की शादी में सलमान खान दुल्हा-दुल्हन और शिल्पा शेट्टी के साथ जु्म्मे की रात का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। [embed]https://www.instagram.com/reel/CXprIDlqHxW/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

कटरीना कैफ संग आएंगे नजर

सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर-3' में काम करते नजर आएंगे। फिल्म में एक बार फिर से सलमान खान और कटरीना कैफ की सुपरहिट जोड़ी दिखाई देगी। फिल्म की शूटिंग के लिए कटरीना कैफ जल्द ही दिल्ली के लिए रवाना होंगी। जनवरी के मध्य में फिल्म का एक खास शेड्यूल दिल्ली में शूट किया जाएगा। सलमान खान और कटरीना कैफ का कथित तौर पर 15 दिनों का शेड्यूल है, जिसके बाद फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। ये भी पढ़ें- हनीमून डेस्टिनेशन से कटरीना कैफ ने शेयर की मेंहदी वाले हाथों की तस्वीर, क्या आपको नजर आया विक्की का नाम?

सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पूजा हेगड़े के साथ 'कभी ईद कभी दीवाली' और जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'किक 2' में नजर आएंगे। सलमान, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और शाहरुख खान अभिनीत 'पठान' में कैमियो रोल में भी नजर आएंगे।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts