Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Saiyaara Controversy:‘सैयारा’ की सफलता के बीच रॉयल्टी विवाद, तनिष्क के आरोपों के बीच अमाल मलिक का बड़ा तंज

‘सैयारा’ फिल्म की पहली सालगिरह के बीच इसके सुपरहिट टाइटल ट्रैक को लेकर विवाद शुरू हो गया है। म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने आरोप लगाया है कि उन्हें गाने की 8 लाख रुपये की बकाया रॉयल्टी नहीं मिली है।
‘सैयारा’ की सफलता के बीच रॉयल्टी विवाद, तनिष्क के आरोपों के बीच अमाल मलिक का बड़ा तंज
सैयारा’ फिल्म के एक साल पूरे होने के बाद सुपरहिट टाइटल ट्रैक को लेकर विवाद शुरू हो गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क। अहान पांडे और अनीत पड्डा की सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है। 18 जुलाई को फिल्म ने अपनी पहली सालगिरह पूरी की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और इसकी कहानी, कलाकारों की एक्टिंग के साथ-साथ इसके गाने भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे। लेकिन फिल्म की पहली सालगिरह के मौके पर इसके सबसे चर्चित गानों में से एक को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के टाइटल ट्रैक ‘सैयारा’ की रॉयल्टी को लेकर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने यशराज फिल्म्स (YRF) पर सवाल उठाए हैं। तनिष्क बागची का आरोप है कि उन्हें इस गाने की बकाया रॉयल्टी अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने दावा किया कि ‘सैयारा’ टाइटल ट्रैक के लिए करीब 8 लाख रुपए की रॉयल्टी राशि का भुगतान उन्हें नहीं किया गया।

तनिष्क बागची ने उठाया रॉयल्टी भुगतान का मुद्दा

म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार के लिए उसके काम की सही कीमत और रॉयल्टी मिलना बेहद जरूरी है। उनके इस बयान के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर कलाकारों को मिलने वाली रॉयल्टी और भुगतान को लेकर बहस शुरू हो गई है। कई कलाकारों ने पहले भी इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई है और कहा है कि म्यूजिक बनाने वाले कलाकारों को उनके काम का उचित अधिकार मिलना चाहिए। तनिष्क के आरोपों के बाद अब इस मामले में सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर तनिष्क बागची या ‘सैयारा’ विवाद का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ की 'राम-नामी' का जलवा, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का राष्ट्रीय सम्मान

अमाल मलिक ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

रॉयल्टी विवाद के बीच अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपनी सेल्फी के साथ लिखा कि म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग अब जाकर इन मुद्दों पर बात कर रहे हैं, लेकिन इसमें काफी देर हो चुकी है। अमाल ने लिखा, म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग 10 साल बाद जाग रहे हैं। बहुत देर हो चुकी है। 10 साल से मैं अकेले लड़ रहा था, तब आप लोग कहां थे? अमाल मलिक पिछले कई सालों से म्यूजिक इंडस्ट्री में कलाकारों के अधिकार और रॉयल्टी को लेकर अपनी बात रखते आए हैं। उनका कहना है कि म्यूजिक कंपोजर और सिंगर्स को अपने काम से जुड़े अधिकार मिलने चाहिए।

Twitter Post

YRF ने दी सफाई, कहा- कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से हुआ भुगतान

तनिष्क बागची के आरोपों के बाद यशराज फिल्म्स (YRF) ने भी इस मामले पर अपनी सफाई दी है। YRF ने कहा कि ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक से जुड़ी रॉयल्टी का भुगतान तय नियमों और कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार किया गया है। YRF के मुताबिक, यह गाना तीन कंपोजर्स के सहयोग से तैयार हुआ था। इसमें तनिष्क बागची के अलावा फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी भी शामिल थे। 

YRF ने कहा कि तीनों संगीतकारों के बीच रॉयल्टी को बराबर हिस्से में बांटा गया है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। कंपनी ने यह भी कहा कि सभी सहयोगियों को उनके कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार भुगतान किया गया है। फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने गाने की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि ‘सैयारा’ टाइटल ट्रैक ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है और इसके लिए सभी कलाकारों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

[instagram-post link="

"]

अमाल मलिक पहले भी उठा चुके हैं रॉयल्टी का मुद्दा

यह पहली बार नहीं है जब अमाल मलिक ने म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की है। वह कई बार कलाकारों को मिलने वाले अधिकार और रॉयल्टी सिस्टम को लेकर अपनी राय रख चुके हैं। अमाल का कहना है कि कलाकारों को सिर्फ गाना बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके काम से होने वाली कमाई में भी उन्हें उचित हिस्सा मिलना चाहिए। उनका नया पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब ‘सैयारा’ के गाने को लेकर रॉयल्टी विवाद ने म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नई चर्चा शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: रामायण' ट्रेलर इवेंट में दिखे कई यादगार पल : रणबीर ने लिया आशीर्वाद, बाबा रामदेव ने किया योग

‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक बना था लोगों की पसंद

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 570 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग के साथ-साथ इसका म्यूजिक भी काफी पसंद किया गया। खास तौर पर ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। सोशल मीडिया से लेकर म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स तक इस गाने ने काफी लोकप्रियता हासिल की।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts