
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अब मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बनीं प्रियंका मौर्य ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है।
मुलायम सिंह यादव को बनाया बंदी!
बीजेपी में आने से पहले प्रमोद गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को बंदी बनाया हुआ है। सपा में आज अपराधियों और जुआरियों को लाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में कांग्रेस की पूर्व नेता प्रियंका मौर्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भाजपा में शामिल हुए। pic.twitter.com/6KoqMCZvFy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2022
टिकट के लिए मांगे थे पैसे!
प्रियंका मौर्य, कांग्रेस की मुहिम ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ पोस्टर का मुख्य चेहरा थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी के सचिव ने टिकट के लिए उनसे पैसे मांगे थे।
मुलायम सिंह यादव की बहू ने भी ज्वाईन की बीजेपी
10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थामा था। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कुछ अन्य विधायकों ने बीजेपी छोड़कर सपा का दामन थामा था।
ये भी पढ़ें- PM मोदी आज ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ को समर्पित पहलों की करेंगे शुरुआत, साल भर चलेंगे कार्यक्रम