सद्गुरु जग्‍गी वासुदेव बेटी के साथ पहुंचे CM हाउस, ईशा आउटरीच और प्रदेश सरकार मिलकर बनाएगी रोडमैप

सद्गुरु जग्‍गी वासुदेव बेटी के साथ पहुंचे CM हाउस, ईशा आउटरीच और प्रदेश सरकार मिलकर बनाएगी रोडमैप
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ सद्गुरु जग्‍गी वासुदेव और उनकी सुपुत्री राधे जग्गी का निवास मुख्यमंत्री आगमन पर स्वागत किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य गुरु के सानिध्य से अभिभूत और आनंदित हूं तथापवित्र ध्येय की प्राप्ति के लिए कृत संकल्पित हूं।

सद्गुरु के साथ सीएम ने लगाया पौधा

सीएम शिवराज ने कहा कि आज परम पूज्य सद्गुरु जग्‍गी वासुदेव जी के साथ पौधरोपण किया। जन अभियान परिषद ने ईशा आउटरीच के साथ एमओयू साइन किया है। मिट्टी बचाने के लिए जनअभियान परिषद SaveSoil अभियान के अंतर्गत जन-जागरण का भी काम करेगी। परम पूज्य सद्गुरु जग्‍गी वासुदेव जी के संदेश को जन अभियान परिषद प्रदेश के हर ब्लॉक, हर गांव तक पहुंचाएगी। जो रोडमैप ईशा आउटरीच और मध्य प्रदेश सरकार मिलकर बनाएंगे उस पर कार्य करके उसे जमीन पर क्रियान्वित करने का काम जन अभियान परिषद, ईशा फाउंडेशन और ईशा आउटरीच के साथ मिलकर करेंगे। [caption id="attachment_32533" align="aligncenter" width="800"] सीएम ने सद्गुरु जग्‍गी वासुदेव के साथ पौधरोपण किया।[/caption] मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts