Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सबलगढ़ में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई :बिना नंबर प्लेट के 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; कई वाहनों के काटे चालान

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मीनाक्षी गोखले ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार बिना नंबर प्लेट वाले किसी भी वाहन को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुरैना जिले में अब तक 230 से अधिक बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
सबलगढ़। आज दोपहर 12 बजे से लेकर 1:30 तक शहर सबलगढ़ में अचानक बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर ट्राली के विरुद्ध  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मीनाक्षी  गोखले के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई आज की गई कार्रवाई में बिना नंबर प्लेट लगे चलने वाले 6 ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर थाने में रखवाया गया उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है वहीं भारतीय स्टेट बैंक संत नंबर 3 के सामने मुख्य सड़क पर रखे हुए चार पिकअप गाड़ियों को भी थाने पहुंचाया गया उनका चालान किया गया है आज की कार्रवाई में पुलिस थाना सबलगढ़ से लेकर श्री राम मंदिर चौराहा नवीन बस स्टैंड और सेवाराम के बाग तक सड़क पर मिलने वाले वाहनों को चेक किया गया और उन्हें चेतावनी दी गई विशेष रूप से बस स्टैंड पर भी यात्री बसों की जांच की गई।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मीनाक्षी गोखले ने स्पष्ट संदेश दिया है कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार बिना नंबर प्लेट वाले किसी भी  वाहन को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला मुरैना में अब तक 230 से अधिक बिना नंबर वाले वाहनों, ट्रैक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है उन्होंने ट्रैक्टर चालकों से अन्य यात्री वाहनों ,लोडिंग गाड़ी चालकों से अपील की है कि प्रत्येक वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट  लगी  होना जरूरी है, इसके अलावा बीमा, आर सी और लाइसेंस भी जरूरी है प्रत्येक गाड़ी में अग्निशमन यंत्र रखना भी आवश्यक है, अगर ऐसी कोई गाड़ी सड़क पर मिलती है या कोई ट्रैक्टर ऐसा मिलता है जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहर के कई इलाकों में चला चेकिंग अभियान

कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना सबलगढ़ से लेकर श्रीराम मंदिर चौराहा, नवीन बस स्टैंड और सेवाराम के बाग तक वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान बस स्टैंड पर यात्री बसों की भी जांच की गई और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई। अभियान में बिना नंबर प्लेट, दस्तावेजों की कमी और अन्य नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।

RTO की चेतावनी- बिना नंबर प्लेट नहीं चलेंगे वाहन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मीनाक्षी गोखले ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार बिना नंबर प्लेट वाले किसी भी वाहन को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुरैना जिले में अब तक 230 से अधिक बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP), वैध बीमा, आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और अग्निशमन यंत्र होना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News

व्यावसायिक उपयोग वाले ट्रैक्टर भी प्रशासन की नजर में

परिवहन विभाग का कहना है कि बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों की पहचान दुर्घटना की स्थिति में करना मुश्किल हो जाता है, इसलिए उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही यह भी सामने आया है कि कृषि कार्य के लिए खरीदे गए कई ट्रैक्टरों का इस्तेमाल रेत, गिट्टी, सीमेंट और अन्य व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा है। ऐसे ट्रैक्टरों पर व्यावसायिक टैक्स और पीली नंबर प्लेट जरूरी होती है। हालांकि, इस मामले में फिलहाल अलग से कार्रवाई नहीं की गई है।

इस अभियान में सबलगढ़ थाना प्रभारी पंकज मुद्गल, टीएसआई प्रदीप सिंह रावत, आरक्षक राजेश आलोक, आशीष गुर्जर, अनार सिंह, पवन शर्मा सहित पुलिस और एसएएफ के जवान मौजूद रहे। लंबे समय बाद सबलगढ़ में परिवहन विभाग की इस तरह की व्यापक कार्रवाई देखने को मिली।

News Edited- By Aakash Waghmare

Jitendra Upadhyay
By Jitendra Upadhyay

सबलगढ़ पीपुल्स समाचार एवं पीपुल्स अपडेट संवाददाता,14 वर्षी से पीपुल्स समाचार के लिए कार्यरत लेखन कार्...

Latest Posts