Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सबलगढ़ : भाई को जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले पर अपराध दर्ज

मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले युवक और उसके साथी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद नाबालिग और उसके परिजन डरे हुए थे। आरोपी ने नाबालिग के भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
Follow on Google News
भाई को जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले पर अपराध दर्ज
सबलगढ़ पुलिस थाना।

सबलगढ़। मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने राजस्थान के करौली जिले के शिव नगर निवासी अभिषेक मीणा और उसके साथी संजू रावत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अभिषेक मीणा अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को लंबे समय से इशारों के जरिए बात करने के लिए दबाव बना रहा था। आरोप है कि उसने लड़की को धमकी दी कि यदि वह उससे बात नहीं करेगी तो उसके भाई को जान से मार देगा। डर के कारण नाबालिग उससे बातचीत करने लगी।

घुमाने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म 

एफआईआर के अनुसार, 30 मई को अभिषेक मीणा नाबालिग को घुमाने का झांसा देकर मोटरसाइकिल से करीब 10 किलोमीटर दूर एक मंदिर परिसर में ले गया। वहां उसने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय कैमाराकलां निवासी उसका साथी संजू रावत भी मौके पर मौजूद था। वारदात के बाद दोनों आरोपी नाबालिग को वहीं छोड़कर फरार हो गए। देर रात करीब 12 बजे पीड़िता ने डायल-112 की मदद से किसी तरह अपने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना के बाद वह मानसिक रूप से काफी आहत हो गई और उसने लोगों से बातचीत करना लगभग बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें: 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला : डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को फांसी की सजा

शिकायत के बाद पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस 

परिजनों ने पहले आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। आरोप है कि वह लगातार नाबालिग का पीछा करता रहा, जिसके बाद 9 जुलाई को पीड़िता अपने पिता के साथ सबलगढ़ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

सबलगढ़ थाना प्रभारी पंकज मुद्गल ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Sehore news: तीन चोरों के साथ सीहोर का ज्वैलर गिरफ्तार, 7 लाख के जेवर और नकदी बरामद

Jitendra Upadhyay
By Jitendra Upadhyay

सबलगढ़ पीपुल्स समाचार एवं पीपुल्स अपडेट संवाददाता,14 वर्षी से पीपुल्स समाचार के लिए कार्यरत लेखन कार्...Read More

Latest Posts