PlayBreaking News

Russia-Ukraine War : जेलेंस्की को मिलेगा सर्वोच्च राजकीय सम्मान, यूक्रेन का दावा- खारकीव में मारा गया रूसी जनरल

Follow on Google News
Russia-Ukraine War : जेलेंस्की को मिलेगा सर्वोच्च राजकीय सम्मान, यूक्रेन का दावा- खारकीव में मारा गया रूसी जनरल
रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 13वां दिन है। दो बार की बैठक बेनतीजा रहने के बाद सोमवार को दोनों देशों के बीच फिर से तीसरे दौर की बातचीत हुई, लेकिन ये बातचीत भी बेनतीजा रही है। दोनो देशों में से कोई भी एक झुकने को तैयार नहीं है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उन्होंने खारकीव में एक रूसी मेजर जनरल को मार गिराया है।

रूस पर लगे सबसे ज्यादा प्रतिबंध

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस सबसे ज्यादा प्रतिबंधों वाला देश बन गया है। यहां तक कि, प्रतिबंधों के मामले में रूस ने ईरान व उत्तर कोरिया को भी पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2,778 नए प्रतिबंधों के साथ कुल 5,530 प्रतिबंध रूस पर अब तक लगाए गए हैं।

रूस के विदेश मंत्री से मिलेंगे यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने कहा कि वह गुरुवार को अपने रूसी समकक्ष लावरोव से मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह यूक्रेनी और रूसी राष्ट्रपतियों के बीच सीधी बातचीत का प्रस्ताव देंगे। क्योंकि वहां पुतिन ही हैं जो कि अंतिम निर्णय लेते हैं।

खारकीव में मारा गया रूसी जनरल- यू्क्रेन

13वें दिन की जंग के बीच यूक्रेन की ओर से बड़ा दावा किया गया है। यूक्रेनी सेना के खुफिया विभाग का कहना है कि खारकीव में उसने रूसी जनरल को मार गिराया है। इसकी पहचान मेजर जनरल विटैली गेरासिमोव के रूप में हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जनरल विटाली रूस की ओर से चेचन्या के दूसरे युद्ध में लड़े थे। इसके अलावा रूसी जनरल ने सीरिया युद्ध में भी लोहा लिया और यूक्रेन से क्रीमिया को छुड़ाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, रूस की ओर से अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। [caption id="attachment_21765" align="aligncenter" width="598"] रूसी मेजर जनरल विटैली गेरासिमोव[/caption]

यूक्रेन के ट्रांसपोर्टेशन को 10 अरब डॉलर का नुकसान

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग में दोनों देशों को भारी नुकसान हो रहा है। इस बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसे ट्रांसपोर्टेशन में अब तक करीब 10 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की करेंगे यूके की संसद को संबोधित

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की मंगलवार को रात 10:30 बजे यूके हाउस ऑफ कॉमन्स में भाषण देंगे। बता दें कि जब से जंग शुरू हुई है तब से जेलेंस्की यूएन को संबोधित करने के साथ ही देश को भी कई बार वीडियो मैसेज दे चुके हैं।

जेलेंस्की को मिलेगा सर्वोच्च राजकीय सम्मान

चेक राष्ट्रपति मिलोस जमैन ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन के समकक्ष वलोडिमिर जेलेंस्की को रूस के आक्रमण का सामना करने में उनकी बहादुरी और साहस के लिए सर्वोच्च राजकीय सम्मान से सम्मानित करेंगे।

रूसी तेल प्रतिबंध पर अभी कोई फैसला नहीं : व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने साफ कर दिया है कि रूस से तेल के आयात पर प्रतिबंध के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है और इस मामले में आंतरिक रूप से चर्चा चल रही है। दरअसल, यूक्रेन पर हमलों के बाद अमेरिका और यूरोपीय देश रूसी तेल और गैस पर भी बैन लगाने की तैयारी में हैं। ये भी पढ़ें- US के विदेश मंत्री का दावा- अगर राष्ट्रपति जेलेंस्की मारे जाते हैं तो यूक्रेन के पास है Plan-B

जापान ने तेल रिफाइनिंग उपकरण पर लगाया बैन

जापान ने रूस को तेल रिफाइनिंग उपकरण के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।  अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts