Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Russia-Ukraine War : जंग के बीच PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात, सीरियाई लड़ाकों की भर्ती कर रहा रूस

Russia-Ukraine War : जंग के बीच PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात, सीरियाई लड़ाकों की भर्ती कर रहा रूस
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब अपने 12वें दिन में पहुंच चुका है। जंग में रोज रूस यूक्रेन के अलग अलग शहरों पर मिसाइलों बमों से हमले कर रहा है। दोनों देशों के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया के राजनेताओं को भी चिंता में डाल दिया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी आज यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात कर सकते हैं।

जेलेंस्की से आज बात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, यूक्रेन संकट के बीच भारतीय छात्रों की सुरक्षा और युद्ध को टालने के लिए पीएम मोदी फोन पर वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर चुके हैं।

सीरियाई लड़ाकों की भर्ती कर रहा है रूस

यूक्रेन की मीडिया एजेंसी द कीव इंडिपेंडेंट ने दावा किया है कि रूस अब सीरियाई लड़ाकों की भर्ती अपनी सेना में कर रहा है। रूस इन्हें कीव को कब्जा करने की जंग में भेज रहा है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ऐसे कितने सीरियाई लड़ाके हैं। लेकिन कुछ सीरियाई रूस पहुंच चुके हैं। [caption id="attachment_21684" align="aligncenter" width="600"] रूस के आक्रमण में तहस-नहस यूक्रेन[/caption]

पुतिन की यूक्रेन के पड़ोसी देशों को चेतावनी

रूसी सेना ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यूक्रेन को 'No-Fly Zone' घोषित करने वाले देश को युद्ध में शामिल माना जाएगा। यूरोपीय संघ के नेता चार्ल्स मिशेल ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की यूक्रेनी हवाई क्षेत्र पर नो-फ्लाई जोन लागू करने की अपील पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसा करने से विश्व युद्ध छिड़ सकता है। ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा- रूसी सेना ओडेसा पर बमबारी की तैयारी कर रही

कीव में गोलीबारी में घायल भारतीय छात्र लौटेगा भारत

पिछले दिनों कीव में सैनिकों की ओर से हुई गोलीबारी में घायल हुआ भारतीय छात्र हरजोत सिंह जल्द ही भारत लौटेगा। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्वीट किया कि, गोली लगने के बाद हरजोत का पासपोर्ट भी गुम हो गया था। हालांकि, वह मंगलवार को भारत लौट आएंगे।

भोजन-पानी-दवा मारियुपोल में कुछ नहीं

यूक्रेन के मारियुपोल शहर में स्थिति विकट हो गई है। इस शहर में भोजन, पानी, दवा और लगभग सभी अन्य सप्लाई की किल्लत हो गई है। यहां पहले तो रूसी और यूक्रेनी सेना के बीच 11 घंटे के संघर्ष विराम के लिए सहमति हुई थी, ताकि नागरिकों और घायलों को निकाला जा सकेगा। लेकिन यूक्रेन का आरोप है कि रूसी हमलों ने मानवीय गलियारे को जल्दी से बंद कर दिया और शहर में फिर से फायरिंग शुरू हो गई।  अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts