अंतर्राष्ट्रीय

Russia-Ukraine Conflict : ब्रिटेन का दावा- यूक्रेन पर रूस की फौज ने कर दिया है आक्रमण, भारतीयों की होगी वतन वापसी

रूस-यूक्रेन संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। वहीं रूस की सेना यूक्रेन के दो प्रांतों लुहांस्क-डोनेट्स्क (डोनबॉस इलाके) में घुस गई है। इसी बीच ब्रिटेन ने दावा किया है कि रूस की फौज ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया है।

यूक्रेन पर हो चुका है आक्रमण: ब्रिटेन

पुतिन के ऐलान के बाद ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव साजिद जावेद ने दावा किया है कि, रूस की फौज ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया है। अब ब्रिटेन उस पर कई कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया से बात करते हुए जावेद ने कहा कि, आप यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि यूक्रेन पर आक्रमण शुरू हो चुका है। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि हम रूस के इस कदम से डरते नहीं हैं।

एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट कीव पहुंची

भारत ने अपने नागरिकों को बाहर निकालने की कवायद तेज कर दी है। यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए दिल्ली से एयर इंडिया की पहली उड़ान कीव में लैंड कर चुकी है। यह फ्लाइट आज रात तक दिल्ली लौट आएगी। एयर इंडिया 24 और 26 फरवरी को भारत और यूक्रेन के बीच कम से कम दो और विशेष उड़ानें संचालित करेगी।

ये भी पढ़ें- Ukraine में कार ब्लास्ट…गैस पाइपलाइन में आग, क्या शुरू हो चुका है पुतिन का ‘फॉल्स फ्लैग’ ऑपरेशन?

पुतिन ने बचाव में कही ये बात

राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 13 घंटे (भारतीय समय के अनुसार देर रात 3 बजे) पहले यूक्रेन के दो प्रांतों लुहांस्क-डोनेट्स्क को स्वतंत्र देश घोषित किया था। इसके बाद रूसी सेना के टैंक इन इलाकों की तरफ बढ़ गए। पुतिन ने कहा कि लुहांस्क-डोनेट्स्क और अलगाववादियों के कब्जे वाले इलाके में शांति बनाए रखने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

पुतिन के फैसले की हो रही निंदा

यूक्रेन के दो प्रांतों को स्वतंत्र घोषित करने वाले पुतिन के कदम के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। दुनियाभर में पुतिन के इस फैसले की निंदा की जा रही है। NATO चीफ ने इसे अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन बताया है। वहीं, अमेरिका और कई यूरोपीय देशों ने चेतावनी दी है कि उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- विदेश यात्रा पर स्पीकर ओम बिरला; FNC के अध्यक्ष सकर गोबाश से की मुलाकात, कल फेडरल नेशनल काउंसिल को करेंगे संबोधित

भारत ने छात्रों से की यूक्रेन छोड़ने की अपील

यूक्रेन में रूसी हमले की आशंका गहराती ही जा रही है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। भारत ने कहा है कि यूक्रेन व उसके आसपास के इलाकों में रह रहे 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है।

भारत ने छात्रों से एक बार फिर से अपील की है कि, वे तुरंत यूक्रेन छोड़कर भारत लौटें। भारत की ओर से नागरिकों को निकालने के लिए अतिरिक्त उड़ाने भी शुरू की गई हैं।

वार्ता के जरिए हो शांति स्थापना: राजनाथ सिंह

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, भारत वार्ता के जरिए समाधान और शांति के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि, मुझे यकीन है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बातचीत के बाद कोई समाधान निकलेगा। भारत अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखने के पक्ष में है।

ये भी पढ़ें- जब तूफान में दूसरी एयरलाइंस हार गईं हिम्मत…तब भारतीय पायलटों ने सुरक्षित उतारे दो विमान; Video हो रहा Viral

रूस बोला- पश्चिमी देशों ने हमें मजबूर किया

यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस ने कहा कि, पूरे मसले के राजनयिक समाधान के लिए अभी भी द्वार खुले हैं। हमारा डोनबास इलाके में खूनी संघर्ष का कोई इरादा नहीं है, लेकिन इस मामले में अमेरिका की लीडरशिप में पश्चिमी देशों के नेगेटिव रोल ने हमें मजबूर कर दिया है।

यूरोप भी कर रहा प्रतिबंध लगाने की तैयारी

यूक्रेन पर रूस के हालिया कदम के बाद यूरोपीय संघ भी प्रतिबंधों को लागू करने की तैयारी कर रहा है। वहीं अमेरिका ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button