अंतर्राष्ट्रीय

रूस ने बताया यूक्रेन का नया प्लान! UNICEF का दावा- 15 लाख यूक्रेनी बच्चों के बिकने का खतरा

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 25वां दिन है। अभी तक दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है। इस बीच UNICEF का दावा है कि दूसरे देशों में रिफ्यूजी बन चुके करीब 15 लाख यूक्रेनी बच्चों की खरीद-फरोख्त शुरू होने का खतरा है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने पुतिन से जंग रोकने के लिए सीधी बातचीत करने की अपील की है।

6,623 लोगों को खतरे वाली जगह से सुरक्षित निकाला गया

युद्ध के 25वे दिन जंग के बीच फंसे 6,623 लोगों को खतरे वाली जगह से सुरक्षित निकाला गया है। इन लोगों को ह्यूमन कॉरिडोर के जरिए बाहर निकाला गया है। बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच 10 ह्यूमन कॉरिडोर को लेकर सहमति बनी है।

UNICEF – 15 लाख यूक्रेनी बच्चों के बिकने का खतरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UNICEF ने कहा है कि यूक्रेन में रूस का हमला शुरू होने के बाद से देश छोड़ने वाले यूक्रेनी नागरिकों में 15 लाख बच्चे भी शामिल हैं। रिफ्यूजी कैंपों में मौजूद इन बच्चों पर मानव तस्करों की निगाह हैं और कमजोर निगरानी की हालत में जल्द ही इनकी खरीद-फरोख्त शुरू हो सकती है। साथ ही कहा है कि अनगिनत बच्चे यूक्रेन के अंदर भी अपने घरों को छोड़कर दूसरे इलाकों में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।

यूक्रेन युद्ध पीड़ित बच्चों से मिले पोप फ्रांसिस

पोप फ्रांसिस ने वेटिकन अस्पताल में यूक्रेन के बच्चों से मुलाकात की। बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन से आए 19 बच्चों को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रूस ने बताया यूक्रेन का नया प्लान

रूस का दावा है कि यूक्रेन लविव में पश्चिमी राजनयिकों पर हमला करने की योजना बना रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि आजोव बटालियन के यूक्रेनी लड़ाके लविव में अमेरिका और अन्य पश्चिमी राजनयिकों पर हमला करने का प्लान बना रहे हैं, ताकि हमले का आरोप रूस पर लगा सकें।

ये भी पढ़ें- जेलेंस्की की चेतावनी: बोले- अब आ गया है मिलने और बात करने का वक्त, वरना रूस का ऐसा नुकसान होगा कि…

यूक्रेन में अब तक 847 नागरिकों की मौत

24 फरवरी को रूस द्वारा चौतरफा युद्ध शुरू करने के बाद से यूक्रेन में 64 बच्चों सहित कम से कम 847 नागरिक मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार, 24 फरवरी से अबतक यूक्रेन के 2,246 नागरिक हताहत हुए हैं, जिनमें से 847 मारे गए हैं और 1,399 घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का मानना है कि वास्तविक आंकड़े काफी अधिक हैं।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button