Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ruchika Singh FIR :PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह पर FIR, CJP ने उठाए सवाल

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी के लिए अपशब्द बोलना सही नहीं है, लेकिन अगर कोई युवा गलती कर देता है तो उसके खिलाफ सीधे आपराधिक मामला दर्ज करना उचित नहीं माना जा सकता।
PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह पर FIR, CJP ने उठाए सवाल
रुचिका सिंह पर FIR

नई दिल्ली/नोएडा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहने वाली रुचिका सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह चंदेल की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है। चूंकि मामला दिल्ली से जुड़ा है, इसलिए आगे की जांच के लिए केस संबंधित पुलिस को भेजा जाएगा।

रुचिका सिंह का वीडियो छात्र आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में वह प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती नजर आई थीं। इसी वीडियो के आधार पर शिकायत दर्ज कराई गई।

CJP- आपत्तिजनक भाषा गलत, लेकिन FIR उचित नहीं

रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, तो संबंधित व्यक्ति मानहानि का मामला दर्ज कर सकता है, लेकिन ऐसी बात पर आपराधिक कार्रवाई करना उचित नहीं है।

सौरव दास ने कहा कि वह अभद्र भाषा का समर्थन नहीं करते, लेकिन केवल आपत्तिजनक शब्दों के आधार पर किसी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करना लोगों में डर का माहौल पैदा करता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी कार्रवाई से बचना चाहिए।ट

यह भी पढ़ें: महाभारत के कृष्ण ने रणबीर कपूर को दी सलाह... अपनी वाणी को और गंदी न करें, आपके लिए कई बेहतर संभावनाएं मौजूद

युवाओं से भाषा पर संयम रखने की अपील- सौरव दास

सौरव दास ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक मंचों पर शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद आपराधिक कानून का इस्तेमाल समाधान नहीं है। उन्होंने पुलिस से भी राजनीतिक दबाव से दूर रहकर निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की।

Twitter Post

पवन खेड़ा ने भी किया बचाव

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी के लिए अपशब्द बोलना सही नहीं है, लेकिन अगर कोई युवा गलती कर देता है तो उसके खिलाफ सीधे आपराधिक मामला दर्ज करना उचित नहीं माना जा सकता।

पवन खेड़ा ने कहा कि रुचिका सिंह एक युवा लड़की हैं और उनके पीछे पूरा राइट विंग इकोसिस्टम पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी निजी जानकारी भी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दी गई, जो ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें: भाजपा को बड़ा झटका! शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह..

छात्र आंदोलन के दौरान वायरल हुआ था वीडियो

जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन्हीं में रुचिका सिंह का वीडियो भी शामिल था, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई दी थीं। वीडियो वायरल होने के बाद इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। फिलहाल नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब संबंधित एजेंसियां मामले की जांच करेंगी और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts