Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रोहित शर्मा की IPL में सबसे तेज फिफ्टी : 50वीं बार 50+ रन भी बनाए, साथ ही ये रिकॉर्ड्स भी बनाए

रोहित शर्मा ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे KKR के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 1161 रन दर्ज हो चुके हैं, जो किसी एक टीम के खिलाफ किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है।
 50वीं बार 50+ रन भी बनाए, साथ ही ये रिकॉर्ड्स भी बनाए
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 का धमाकेदार आगाज किया है। अपने पहले हाई स्कोरिंग मुकाबले में टीम ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा। मैच में मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी है। उनके साथ अफ्रीकी बल्लेबाज रयान रिकल्टेन ने भी दूसरे छोर से बेखोफ बैंटिंग करते हुए कोलकाता के पसीने छूटा दिए। इस मैच में रोहित ने IPL की सबसे तेज फिफ्टी लगाने के साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं।

    मुंबई ने वानखेड़े में 14 साल बाद जीता ओपनिंग मैच

    मुंबई इंडियंस के 19वें सीजन की शुरुआत काफी शानदार रही है। टीम ने 14 साल बाद अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में ओपनिंग मुकाबला जीता है। इससे पहले टीम 2012 में अपना ओपनिंग मुकाबला जीती थी। इसके साथ ही मुंबई ने 221 रन चेज करने के साथ ही अपने IPL इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है। इससे पहले टीम ने CSK के खिलाफ 2021 में 219 रन का टारगेट हासिल किया था।

    यह भी पढ़ें: IPL आगाज से पहले बांग्लादेश सरकार का यू- टर्न : IPL टेलीकॉस्ट से बैन हटा, सूचना मंत्री बोले- खेल को राजनीति से दूर रखें

    रोहित की आंधी, 23 बॉल में सबसे तेज फिफ्टी 

    रोहित शर्मा ने कल KKR के खिलाफ 38 गेंदों में 78 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने इस मैच में 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। इससे पहले उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक 2021 में चेन्नई के खिलाफ 25 बॉल में जड़ा था, उनकी यह पारी चेन्नई के खिलाफ फाइनल में आई थी।

    इंडियन प्रीमियर लीग में अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने IPL इतिहास में 50वीं बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाकर अपनी निरंतरता और क्लास का एक बार फिर प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के साथ रोहित इस खास सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

    यह भी पढ़ें: धोनी नहीं खेल पाएंगे IPL 2026! CSK को करना पड़ेगा जुगाड़, फैन्स हुए निराश

    50+ स्कोर के मामले में रोहित का चौथा नंबर

    IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 72 बार यह कारनामा किया है। उनके बाद डेविड वॉर्नर (66) और शिखर धवन (53) का नंबर आता है। अब रोहित शर्मा 50 ऐसे स्कोर के साथ इस एलीट क्लब में मजबूती से शामिल हैं, जो उनकी लंबे समय तक स्थिर प्रदर्शन की गवाही देता है।

    KKR के खिलाफ सबसे सफल बल्लेबाज बने रोहित

    रोहित शर्मा ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे KKR के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 1161 रन दर्ज हो चुके हैं, जो किसी एक टीम के खिलाफ किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है।

    इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर भी विराट कोहली का ही नाम आता है। कोहली ने पंजाब  किंग्स के खिलाफ 1159 और चेन्नई के खिलाफ 1146 रन बनाए हैं।

    रहाणे ने MI के खिलाफ बनाए रिकॉर्ड्स

    वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ छठी बार 50+ स्कोर बनाया। इस अचीवमेंट के साथ वे इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

    इस मामले में टॉप पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं रहाणे के साथ शिखर धवन, क्रिस गेल, मनीष पांडे और विराट कोहली का नाम भी शामिल हैं वे संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

    लगातार चमक रहे सीनियर खिलाड़ी

    IPL के इस सीजन में सीनियर खिलाड़ियों का अनुभव साफ झलक रहा है। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाज न सिर्फ टीम के लिए अहम पारियां खेल रहे हैं, बल्कि नए-नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रहे हैं। आने वाले मैचों में इन खिलाड़ियों से और बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। आगामी मैचों में भी सीनियर्स बड़ी पारियां से एक बार फिर अपनी टीमों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts