राष्ट्रीय

Aurangabad Accident : औरंगाबाद में बारातियों से भरी कार नहर में गिरी, 5 की मौत; 2 की हालत गंभीर

औरंगाबाद में बारातियों से भरी गाड़ी नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए नबीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार सुबह नवीनगर- जपला मुख्य मार्ग पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग एक बारात से शामिल होकर वापस झारखंड लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। घटना के दौरान कार में सात लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि, रविवार की तड़के करीब 4 बजे के आसपास नवीनगर- जपला मुख्य पथ पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में कार अनियंत्रित होकर पास के नहर में पलट गई। कार ने पुल की दीवार को तोड़ दिया और हवा में उड़ते हुए 25 फीट नीचे नहर में जा गिरी।

इस हादसे में पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में सारे लोग झारखंड के छतरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। छतरपुर से ही बारात औरंगाबाद के नवीनगर आई थी।

अस्पताल पहुंचे रोते-बिलखते परिजन।

मृतकों के नाम

मृतकों में छतरपुर के खातिन निवासी सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार, खजुरी निवासी चंदीप राम के पुत्र अभय कुमार, सड़मा के उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार, छतरपुर के प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और संजय चंद्रवंशी के पुत्र बबलू कुमार शामिल हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button