
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से गुरसराय जा रही बस निवाड़ी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए। जिसमें से 4 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें- विदिशा : कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 10 घायल
मौके पर पहुंचे निवाड़ी विधायक
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को निवाड़ी के नरौरा पेट्रोल पंप के पास बाइक चालक को बचाने के चक्कर में बस पलटने से हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन पहुंचे।
ये भी पढ़ें- सतना में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 45 घायल; 6 की हालत गंभीर