People's Update
Thursday, March 12, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 12, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    फसल कटाई से पहले डीजल जमा करने में जुटे किसान, गेहूं-चना की फसल पककर तैयार
    खेल
    क्रिकेट

    फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं ‘रो-को’

    चैंपियंस ट्रॉफी-2025 : दुबई में आज खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, रिजर्व-डे के लिए कल का दिन
    Publish Date: 9 Mar 2025, 2:12 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News

    दुबई। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की खिताबी जंग रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इसमें न्यूजीलैंड के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली (रो-को) सबसे बड़ी चुनौती होंगे। भारत के पास एक साल के भीतर दूसरी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करने का मौका है, तो वहीं न्यूजीलैंड टीम (कीवी) से 25 साल पुराना बदला लेने का भी यह अवसर है। वहीं, वहीं न्यूजीलैंड के तरकश में भी कुछ ऐसे तीर हैं जिन्हें आईसीसी वनडे नॉकआउट मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने की महारत हासिल है।

    रोहित और कोहली हैं नॉकआउट के किंग

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तर्ज पर ही चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी निर्भीक शैली को बरकरार रखा है। रोहित के बल्ले से अब तक कोई बड़ी पारी नहीं आई हो, लेकिन आईसीसी के वनडे नॉकआउट में उनके प्रदर्शन प्रभावशाली है। रोहित ने अब तक वनडे नॉकआउट में कुल 10 पारियां खेली हैं और उनके बल्ले से 51 की औसत और 99.13 के स्ट्राइक रेट से 459 रन निकले हैं। मौजूदा भारतीय और कीवी दल में रोहित नॉकआउट स्तर पर सर्वाधिक दो शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

    विराट टूर्नामेंट में हैं शानदार फॉर्म पर

    कोहली ने इस टूर्नामेंट में दो अहम मौकों (पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) पर भारतीय टीम के लिए अहम पारियां खेली हैं और वह काफी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। दोनों मौजूदा दल में कोहली को नॉकआउट स्तर पर खेलने का सबसे ज्यादा अनुभव भी हासिल है और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। कोहली ने इस स्तर पर खेली कुल 13 पारियों में 48.18 की औसत और 89.98 के स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में रोहित और कोहली दोनों ही सस्ते में पवेलियन लौट गए थे, ऐसे में दोनों से नॉकआउट स्टेज पर अपने इस प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीदें होंगी। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक और पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी।

    मो. शमी, वरुण और जडेजा के कंधो पर होगा भारत का भार

    मो. शमी पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ पंजा खोलने के बाद अब तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं, लेकिन नॉकआउट स्टेज में वह दोनों टीमों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। शमी ने 4 मैच में 5.73 की इकॉनमी और 19.76 की औसत से 13 विकेट चटकाए हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 7 विकेट चटकाए थे, जो कि नॉकआउट स्टेज पर उनका द्वारा लिया गया एकमात्र 5 विकेट हॉल है। शमी विलियमसन को वनडे में 3 बार अपना शिकार भी बना चुके हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लेकर मैच को ही पलट दिया था। वरुण के अलावा रवींद्र जडेजा को दोनों मौजूदा टीमों के गेंदबाजों में नॉकआउट स्टेज का सबसे ज्यादा अनुभव है। जडेजा ने नॉकआउट स्टेज पर कुल 10 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 5.11 की इकॉनमी से नौ विकेट चटकाए हैं। ऐसे में जाहिर है कि भारतीय टीम फाइनल में शमी, वरुण और जडेजा के अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करना चाहेगी।

    भारत की राह में रोड़ा बनेंगे विलियम्सन और रचिन

    भारत की राह में केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र रोड़ा बन सकते हैं। ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में विलियम्सन ने न्यूजीलैंड की पारी में एक छोर संभाले रखा था। विलियम्सन की 81 रनों की पारी ने कीवी टीम की उम्मीद जगाई थी और फाइनल में भी विलियमसन एक बार फिर अपनी टीम की बड़ी उम्मीद होंगे। विलियम्सन ने नॉकआउट स्टेज में खेली कुल नौ पारियों में 84.03 के स्ट्राइक रेट और 47.37 की औसत से कुल 379 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। विलियमसन के अलावा मौजूदा न्यूजीलैंड के दल के बल्लेबाजों को नॉकआउट स्टेज का उतना अनुभव नहीं है ऐसे में विलियमसन के ऊपर इस दबाव वाले मैच में अतिरिक्त जिÞम्मेदारी होगी। विलियमसन और रचिन रवींद्र ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारियां भी खेली थी। रचिन ने पिछली तीन पारियों में 75.33 के औसत से 226 रन चुके हैं।

    हेनरी के खेलने पर संशय, सैंटनर पर होगी जिम्मेदारी

    मैट हेनरी इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, लेकिन दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोटिल होने के चलते उनके फाइनल में खेलने पर संशय है। मौजूदा न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण में नॉकआउट स्टेज पर सबसे प्रभावशाली आंकड़े हेनरी के ही हैं। हेनरी ने पिछले मैच में भारत के खिलाफ पंजा भी खोला था और वह चैंपियंस ट्रॉफी के इस संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। हेनरी ने नॉकआउट स्टेज में कुल 5 मैच खेलते हुए 4.66 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में यदि हेनरी फाइनल के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में तीन सफलता हासिल करने वाले कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।

    दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी

    भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

    न्यूजीलैंड : मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओरूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    People's Reporter
    By People's Reporter

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    फसल कटाई से पहले डीजल जमा करने में जुटे किसान, गेहूं-चना की फसल पककर तैयार

    जबलपुर: फसल कटाई से पहले डीजल जमा करने में जुटे किसान, गेहूं-चना की फसल पककर तैयार

    बिजली बिल बकाया पर बड़ी राहत, ₹757 करोड़ की समाधान योजना शुरू

    CG News:बिजली बिल बकाया पर बड़ी राहत, ₹757 करोड़ की समाधान योजना शुरू

    प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश, कालाबाजारी और जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

    एक्शन मोड में सीएम योगी: प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश, कालाबाजारी और जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

    सिंधिया की पहल पर अशोकनगर और कोलारस में रुकेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें

    रेलवे का बड़ा फैसला:सिंधिया की पहल पर अशोकनगर और कोलारस में रुकेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें

    कल आएगी किसान निधि की किस्त, पीएम मोदी गुवाहाटी से ट्रांसफर करेंगे 2000 रुपए

    कल आएगी किसान निधि की किस्त, पीएम मोदी गुवाहाटी से ट्रांसफर करेंगे 2000 रुपए

    आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो

    NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो

    ‘हर मौत का लेंगे बदला’, होर्मुज की खाड़ी बंद करने की चेतावनी

    ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला बयान:‘हर मौत का लेंगे बदला’, होर्मुज की खाड़ी बंद करने की चेतावनी

    इंसानों की नहीं बल्कि AI एजेंट्स की है यह अनोखी सोशल मीडिया दुनिया

    मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने खरीदा Moltbook,इंसानों की नहीं बल्कि AI एजेंट्स की है यह अनोखी सोशल मीडिया दुनिया

    नए सेशन से मप्र में UG और PG की सीटें बढ़कर हो जाएंगी 10 लाख

    Higher Education :नए सेशन से मप्र में UG और PG की सीटें बढ़कर हो जाएंगी 10 लाख

    भोपाल के 15 इलाकों में कल बिजली रहेगी बंद, 4 से 6 घंटे बिजली कटौती

    Power Cut Alert :भोपाल के 15 इलाकों में कल बिजली रहेगी बंद, 4 से 6 घंटे बिजली कटौती

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....