Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लोकायुक्त की कार्रवाई : बिजली कंपनी का JE 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी घूस

Follow on Google News
लोकायुक्त की कार्रवाई : बिजली कंपनी का JE 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी घूस
मैहर। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बिजली चोरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 67 हजार रुपए की घूस मांगी थी।

क्या मामला है?

लोकायुक्त पुलिस रीवा के अनुसार, जिले के ताला में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कार्यालय में पदस्थ जूनियर इंजीनियर राकेश पटेल को ताला थाना क्षेत्र के भड़रा गांव निवासी सुशील कुमार कुशवाहा से यह रिश्वत लेते पकड़ा गया। आरोपी ने शिकायतकर्ता सुशील कुमार कुशवाहा को बिजली चोरी का प्रकरण बना देने की धमकी देकर डरा धमका कर 67 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

30 हजार लेते धराया आरोपी

शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग रीवा के प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार द्वारा सत्यापन कराया गया। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता से 67 हजार रुपए रिश्वत मांगे थे। आज टीम गठित कर आरोपी राकेश पटेल प्रभारी जूनियर इंजीनियर को शिकायतकर्ता से पहली किस्त के 30 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त की कार्रवाई अमरपाटन रेस्ट हाउस में जारी थी। बता दें कि आज की पहली कार्रवाई में मैहर के नादन आरआई को भी 20 हजार की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय से गिरफ्तार किया था। ये भी पढ़ें- मैहर में लोकायुक्त की कार्रवाई : तहसील कार्यालय में आरआई को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, किसान से मांगी थी घूस
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts