इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

Indore : दुष्कर्म में फरार रिटायर्ड ASI ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 हजार का था इनाम घोषित, जानें पूरा मामला

इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में 18 जून को 10 साल की बच्ची से रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। वहीं लंबे समय से फरार चल रहे एएसआई द्वारा गुरुवार दोपहर कोर्ट में सरेंडर किया गया। सूचना मिलने के बाद विजयनगर पुलिस कोर्ट पहुंची और फरार रिटायर्ड एसआई नाथूराम दुबे का 2 दिन का रिमांड लिया।

नाथूराम पर आरोप है कि उसने 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है और घटना के बाद से फरार था। पुलिस द्वारा आरोपी नाथूराम दुबे पर 3 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

आरोपी नाथूराम दुबे पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 

क्या है मामला ?

पुलिस विभाग से ए.एस.आई. के पद से रिटायर्ड हुए नाथूराम दुबे ने 10 वर्षीय मासूम को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि नाथूराम के मकान में अपने माता-पिता के साथ किराए से रह रही 10 वर्षीय बच्ची को पहले उसने (नाथूराम) घर पर चाय बनाने के लिए बुलाया, फिर मौका पाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़ित बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे थे। बच्ची की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि, दुष्कर्म आरोपी नाथूराम दुबे पूर्व में इंदौर क्राइम ब्रांच और ट्रैफिक में ए.एस.आई के पद पर रह चुका है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है।

(इनपुट – हेमंत नागले)

ये भी पढ़ें- Indore News : रिटायर्ड एएसआई पर 3 हजार का इनाम घोषित, 10 साल की मासूम से दुष्कर्म कर हुए फरार

ये भी पढ़ें- इंदौर : रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने 10 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button