इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

Indore News : रिटायर्ड एएसआई पर 3 हजार का इनाम घोषित, 10 साल की मासूम से दुष्कर्म कर हुए फरार

इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में 18 जून को 10 साल की बच्ची से रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी नाथूराम दुबे के लिए पुलिस कई जगह छापे मार कार्रवाई कर चुकी है। लेकिन, आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी अभिषेक आनंद द्वारा आरोपी नाथूराम दुबे पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

फरियादी की शिकायत के बाद जहां आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा कई जगह छापे मार कार्रवाई की गई। लेकिन, फरार आरोपी वहां से बच निकला। इसके बाद डीसीपी अभिषेक आनंद द्वारा आरोपी पर 3 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

आरोपी नाथूराम दुबे पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

क्या है मामला ?

पुलिस विभाग से ए.एस.आई. के पद से रिटायर्ड हुए नाथूराम दुबे ने 10 वर्षीय मासूम को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि नाथूराम के मकान में अपने माता-पिता के साथ किराए से रह रही 10 वर्षीय बच्ची को पहले उसने (नाथूराम) घर पर चाय बनाने के लिए बुलाया, फिर मौका पाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़ित बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे थे। बच्ची की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि, दुष्कर्म आरोपी नाथूराम दुबे पूर्व में इंदौर क्राइम ब्रांच और ट्रैफिक में ए.एस.आई के पद पर रह चुका है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है।

(इनपुट – हेमंत नागले)

ये भी पढ़ें- इंदौर : रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने 10 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button