Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Republic Day 2024 : फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि, भेजा गया निमंत्रण, बाइडेन ने आने से किया था इनकार

Follow on Google News
Republic Day 2024 : फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि, भेजा गया निमंत्रण, बाइडेन ने आने से किया था इनकार
नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट यानी मुख्य अतिथि हो सकते हैं। समारोह से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है। गणतंत्र दिवस की तैयारियां अपने जोरों पर हैं, क्योंकि समारोह में अब लगभग एक महीने का वक्त बचा हुआ है।

2016 के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति करेंगे समारोह में शिरकत

भारत ने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को न्योता भेजा है। अगर मैक्रों भारत का इनविटेशन स्वीकार करते हैं तो ऐसा छठी बार होगा कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति भारत के रिपब्लिक डे का हिस्सा बनेंगे। आखिरी बार साल 2016 में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे।

बाइडेन के पास वक्त नहीं

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सबसे पहले बाइडेन को न्योता भेजा गया था। लेकिन बाइडेन ने अपने बिजी शेड्यूल के चलते आने से इनकार कर दिया। 12 दिसंबर को खबर सामने आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन रिपब्लिक डे 2024 यानी गणतंत्र दिवस के लिए भारत नहीं आएंगे, क्योंकि 26 जनवरी के दौरान उनका शेड्यूल काफी बिजी है। आखिरी बार 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस के समारोह का हिस्सा बने थे।

तौर-तरीकों को दिया जा रहा अंतिम रूप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत और फ्रांस की नई दिल्ली की यात्रा को लेकर तौर तरीकों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। भारत और फ्रांस की साझेदारी समय के साथ लगातार मजबूत होती जा रही है। फ्रांस के कई पूर्व राष्ट्रपति भी इससे पहले भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आ चुके हैं। ये भी पढ़ें- ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस मामले में साहिल खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट का किया रुख, दायर की याचिका, कहा- FIR गलत और फर्जी इरादे…
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts