भोपालमध्य प्रदेशशिक्षा और करियर

भोपाल में आज से अग्निवीरों की भर्ती शुरू, इस तारीख तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अग्निवीर योजना के तहत आज से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड पर सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा भर्ती की जाएगी। रात 12 बजे से प्रत्याशियों को ग्राउंड में प्रवेश के साथ भर्ती की प्रोसेस शुरू हुई। सुबह 5 बजे से ऊंचाई में योग्य पाए गए युवाओं की दौड़ शुरू हुई। बता दें कि एक बैच में 200 युवा दौड़े।

रात 10 से सुबह 8 बजे तक चलेगी भर्ती

यह भर्ती प्रक्रिया 7 नवंबर तक प्रतिदिन रात 10 बजे के बाद शुरू होंगी और सुबह 8 बजे तक उस दिन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। भोपाल में बैतूल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर और विदिशा के युवा भर्ती में भाग लेंगे।

इस तारीख तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

फिजिकल सिलेक्ट हुए युवाओं को लिखित एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। गुरुवार को 3 हजार से अधिक युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया। भर्ती प्रक्रिया 7 नवंबर तक चलेगी।

10 दिन चलने वाली भर्ती में 45 हजार युवा भाग लेने भोपाल आएंगे। भोपाल के अलावा दूसरे शहर से आने वाले युवाओं को लाल परेड ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर हेल्प सेंटर बनाएं गए है। परिवहन और नगर निगम ने युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके लिए इंतमाम किए हैं।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button