इंदौरमध्य प्रदेश

रतलाम : मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 2 महिलाओं की मौत; 30 से ज्यादा घायल

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार देर रात मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर घाटी से पलट गया। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि, 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पिकअप वाहन का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। फिलहाल, सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन मजदूरों को लेकर पिपलोदा से लांबाखोरा के लिए जा रहा था। इसी दौरान बामनखेड़ी के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा रतलाम जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र के पास हुआ है। मृतकों में इंद्रा पिता कान्हा (15 वर्ष) और मीरा पति पुनाजी (60 वर्ष) शामिल हैं।

एडिशनल एसपी ने बताया कि घटना बीती रात की है, जहां एक पिकअप वाहन घाटी चढ़ रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप वाहन के ड्राइवर के होश में आने पर उसके बयान लिए जाएंगे।

(इनपुट – हेमंत नागले)

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button