राशिफल :13 मार्च का दिन... किन राशि वालों पर पड़ेगा असर और क्या है शुभ?

13 मार्च यानि कि शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नए मौके ला सकता है तो वही कुछ लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जब ग्रहों की स्थिति बदलती है तब सभी 12 राशियों पर असर पड़ता है। जहां कुछ लोगों को करियर या आर्थिक स्थिति में लाभ मिल सकता है तो वहीं कुछ लोगों को हेल्थ और रिश्तों को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है। आइए जानते है, कि आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष :-
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है , बड़े अधिकारियों से सपोर्ट मिलने की संभावना जताई जा रही है, इसके साथ ही मेहनत का फल जल्दी मिल सकता है , आर्थिक स्थिति नॉर्मल रखें नहीं तो खर्चा हो सकता है।
शुभ रंग : लाल शुभ अंक: 1
वृषभ :
वहीं अगर वृषभ राशि वालों के लिए बात करें तो आज के दिन फाइनेंशियल कंडीशन इनकी नॉर्मल रह सकती है , वर्कप्लेस में काम की मेहनत सफल रहेगी इसके साथ ही साथियों के साथ मिलने की संभावना है। जबकि परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी।
शुभ रंग : सफेद शुभ अंक: 6
मिथुन :
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काफी नया रहने वाला है, आज के दिन मेष राशि वालों को नए अवसर के दरवाजे खुल सकते है , इसके साथ ही बिजनेस और काम में फायदा मिल सकता है। जबकि,आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग : हरा शुभ अंक: 5
कर्क :
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए काफी बैलेंस्ड रहेगा, वही करियर की बात करें तो आज आराम से काम करने पर लाभ मिलने की संभावना है, वही आर्थिक स्थिति का हाल ठीक रहेगा।
शुभ रंग : क्रीम शुभ अंक: 2
सिंह :
आज के लिए सिंह राशि वालों का दिन काफी पेसो की बरसात लेकर आ सकता है, ज्योतिष विज्ञान के अनुसार परिवार में थोड़ी सी अनबन देखने को मिल सकती है इसलिए ध्यान से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग : गोल्डन शुभ अंक: 3
कन्या :
आज कन्या राशि वालों की मेहनत रंग लाने वाली है वहीं आपको पॉजिटिव रिजल्ट्स मिलने की संभावना है, इसके साथ ही अगर करियर की बात करें तो नौकरी या बिजनेस में बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति नॉर्मल रहेगी।
शुभ रंग : हरा शुभ अंक: 5
तुला :
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी बैलेंस्ड रहने वाला है इसके साथ ही करियर की बात करें तो नए काम के अवसर मिलने की संभावना है और क्रिएटिव वर्क करेंगे तो प्रशंसा हो सकती है।
शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक: 7
वृश्चिक :
वृश्चिक राशि वालों की किस्मत आज उनका काफी साथ दे सकती है इसके साथ ही करियर में नए अवसर मिल सकते है वहीं फाइनेंशियल किडनेशन सामान्य रहेगी।
शुभ रंग : लाल शुभ अंक: 9
धनु :
आज के दिन धनु राशि वालों को सावधानी बरतनी जरूरी है क्योंकि आज स्वास्थ के प्रति आपको ध्यान देने की जरूरत है, वही जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले वरना बात बिगड़ सकती है
शुभ रंग : पीला शुभ अंक: 4
मकर :
आज का दिन आपके लिए एनर्जेटिक हो सकता है इसके साथ ही वर्क प्लेस में सफलता और सम्मान मिलने की संभावना है, आर्थिक स्थिति नॉर्मल रहेगी।
शुभ रंग : नीला शुभ अंक: 8
कुंभ :
सोशल वर्क में आज आपका ध्यान ज्यादा रहने वाला है , साथ ही नए कॉन्टैक्ट बनने की संभावना है, रिश्तों में बैलेंस बना कर चलें।
शुभ रंग : आसमानी शुभ अंक: 7
मीन :
मीन राशि वालों के लिए आज एजुकेशन और करियर में दिन अच्छा रह सकता है , इसके साथ ही परीक्षा में सफलता हाथ लग सकती है वहीं आर्थिक स्थिति भी नॉर्मल रहेगी।
शुभ रंग : पीला शुभ अंक: 3












