
इंदौर। रंगपंचमी पर शहर में सुबह से रंग-गुलाल उड़ने लगा। इंदौर की ऐतिहासिक गेर में शामिल होने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार के साथ और युवाओं की टोली राजवाड़ा पहुंची। लोगों का उत्साह चरम पर है। जैसे-जैसे गेर आगे बढ़ रही थी, लोगों का हुजूम बढ़ता जा रहा था। गेरों के राजवाड़ा पहुंचने पर आसमान में जमकर रंग उड़े। इस साल गेर में करीब 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए।
#इंदौर : #रंगपंचमी पर इंदौर में निकली भव्य #गेर। गेर की मिसाइलों से एक साथ आसमान में सात रंग उड़े। जहां तक नजर पहुंची, वहां तक लोग रंग-गुलाल उड़ते नजर आए। लोगों का #उत्साह चरम पर नजर आया। #RangPanchami #holi #peoplesupdate pic.twitter.com/6lrPnaL5Gi
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 12, 2023
डीजे की धुन पर नाचे युवक-युवतियां
तीन किमी से लंबी गेर निकलने का सिलसिला दोपहर 2 से 3 बजे तक चला। कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंग लगाया। वहीं सराफा बाजार और गोपाल मंदिर के आसपास भी लोग रंगपंचमी खेलते नजर आए। गेर की मिसाइलों में रंग भरकर लोगों ने रंग-गुलाल उड़ाए। जगह-जगह मंच से गेर का स्वागत किया गया। महिलाएं-बच्चे भी गेर में शामिल हुए। यहां डीजे की धुन पर युवक-युवतियां ही नहीं बुजुर्ग भी नाचे।
#इंदौर : #रंगपंचमी की #गेर राजवाड़ा पहुंची, मिसाइलों में रंग-गुलाल भरकर उड़ाया जा रहा है। चारों ओर रंगों की बौछार नजर आ रही। #HoliFestival #RangPanchami #Indore #peoplesupdate pic.twitter.com/Lo0Ayftln2
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 12, 2023
#इंदौर : शहर में #रंगपंचमी की धूम, कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को लगा रहे रंग। गेर में शामिल होने के लिए #राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग। गेर में हिस्सा लेने देश-विदेश से पहुंचते हैं लोग। #Holi2023 #RangPanchami #Indore pic.twitter.com/Eo3jQT5OxO
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 12, 2023
गेर में नगर निगम का काफिला भी हुआ शामिल
शहर की ऐतिहासिक रंगारंग परंपरा में पहली बार इंदौर नगर पालिक निगम भी भागीदार बन रहा है। गेर में पहली बार नगर निगम का काफिला भी शामिल हुआ। निगम की गेर में पानी के दो टैंकरों और रथ के साथ कुल दस गाड़ियां शामिल हुई। गेर की झांकियों में नगर निगम ने स्वच्छता व पर्यावरण का संदेश देते हुए शासन की योजनाओं को भी प्रचारित किया।
