Bollywood News रणदीप हुड्डा का नया दमदार अवतार, सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म में दिखेंगे असली तेवर

रणदीप हुड्डा पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के नए दौर में कदम रख चुके हैं। पापा बनने के बाद अब वह अपने करियर में भी नए और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स की ओर बढ़ रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘ईथा’की शूटिंग पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है।
Follow on Google News
रणदीप हुड्डा का नया दमदार अवतार, सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म में दिखेंगे असली तेवर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रणदीप हुड्डा अपनी हर फिल्म में अलग और चुनौतीपूर्ण किरदारों के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी वह एक ऐसी कहानी का हिस्सा बन रहे हैं,जो न सिर्फ मनोरंजन करेगी बल्कि समाज से जुड़े एक अहम मुद्दे पर भी रोशनी डालेगी। फैंस को उम्मीद है कि उनका यह नया अवतार एक बार फिर स्क्रीन पर गहरी छाप छोड़ेगा।

    रणदीप एक बार फिर सिग्नेचर इंटेंस अंदाज में दिखेंगे 

    इस नई फिल्म में रणदीप एक बार फिर अपने सिग्नेचर इंटेंस और रियलिस्टिक अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है,जबकि दूसरा शेड्यूल मार्च के आखिर में हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में शुरू होने वाला है। मेकर्स असली लोकेशन्स पर शूटिंग कर इसे ज्यादा ऑथेंटिक बनाने की तैयारी में हैं।

    ये भी पढ़ें: पहली बार बड़े परदे पर रोमांस करते दिखेंगे विजय देवरकोंडा और कीर्ति सुरेश

    भ्रामक विज्ञापनों की सच्चाई को उजागर करेगी मूवी 

    कहानी एक हरियाणवी जाट किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है,जिसे रणदीप निभा रहे हैं। यह किरदार समाज में फैल रहे भ्रामक विज्ञापनों की सच्चाई को उजागर करता है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे ऐसे गुमराह करने वाले ऐड्स आम लोगों की जिंदगी को प्रभावित करते हैं और उनके फैसलों को बदल देते हैं।

    फिल्म से पांच नेशनल अवॉर्ड विजेता टीम मेंबर्स जुड़ी है 

    इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अंजीत भटनागर कर रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म से पांच नेशनल अवॉर्ड विजेता टीम मेंबर्स जुड़े हुए हैं,जिससे इसके कंटेंट और ट्रीटमेंट को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं। साथ ही साउथ इंडस्ट्री के एक बड़े प्रोड्यूसर का सपोर्ट भी इस फिल्म को बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी दिखाता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts