बॉलीवुडमनोरंजन

Ranbir-Alia Wedding : एक-दूजे के हुए रणबीर-आलिया, शादी की तस्वीरें आई सामने, Kiss करते दिखे दूल्हा-दुल्हन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बैसाखी के दिन सात जन्म के बंधन में बंध चुके हैं। आलिया और रणबीर ने दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाया है। रणबीर कपूर की शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। दोनों ने वास्तु में एक-दूसरे संग विवाह रचाया है। आलिया और रणबीर की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

आलिया भट्ट ने शेयर की शादी की तस्वीरें

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दी हैं। दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें देखने लायक हैं। शादी में आलिया ने ऑफ व्हाइट लहंगा पहना, वहीं रणबीर ने व्हाइट शेरवानी पहनी।

ये भी पढ़ें: Ranbir-Alia Wedding : शादी के फंक्शन हुए शुरू, आलिया के हाथों में रची रणबीर के नाम की मेहंदी…

रणबीर कपूर की हुईं आलिया भट्ट

आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूजे के पति-पत्नी बन गए। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रणबीर और आलिया ने सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी पंजाबी रस्मों से सम्पन्न हुई।

नीतू कपूर, रिद्ध‍िमा साहनी और समारा साहनी शादी में हुई शामिल। फोटो:- सोशल मीडिया

शादी में इस अंदाज में नीतू और रिद्धिमा

रणबीर कपूर की मां नीतू और बहन रिद्धिमा कपूर सज-धजकर शादी में शामिल हुई। लहंगे में सज-धजकर तैयार नीतू और रिद्धिमा ने इस दौरान पैपराजी को पोज दिए।

शादी में भावुक हुए करण जौहर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी में पहुंचते ही करण जौहर सबसे पहले आलिया भट्ट से मिलने पहुंचे। करण आलिया को देख इमोशनल हो गए। बता दें कि करण जौहर आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानते हैं।

रणबीर-आलिया की शादी में करीना-करिश्मा के साथ पोज देते करण जौहर।

अमूल दूध ने दी यूनीक बधाई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बॉलीवुड के सेलेब्स से शादी की बधाई मिल रही है। दोनों के फैंस भी इस शादी से बेहद खुश हैं। इस बीच अमूल ने अपने खास और मजेदार अंदाज में कपल को शादी की दी है।

4 पंडितों ने करवाई रणबीर और आलिया की शादी

रणबीर और आलिया की शादी के लिए चार पंडितों को बुलाया गया था। फेरे के वक्त एक तरफ गायत्री मंत्र और दूसरी तरफ नाच-गाने के साथ भांगड़े का माहौल था। उनकी शादी में कपूर और भट्ट परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी से पहले 13 अप्रैल को मेहंदी हुई थी। मेहंदी सेरेमनी से रिद्धिमा कपूर साहनी, पूजा भट्ट के मेहंदी लगे हाथ की झलक देखने को मिल चुकी है।

शादी के बाद रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र

वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रणबीर और आलिया की शादी के बाद पहली रिलीज होगी( अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी हैं। बता दें कि ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

संबंधित खबरें...

Back to top button